फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boy raped three year old cousin sister.

OMG: तीन साल की बहन के साथ किया गंदा काम!

Wed, 31 Dec 2014 11:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 Dec 2014 11:33 AM IST
विज्ञापन
Boy raped three year old cousin sister.

आशियाना क्षेत्र में एक किशोर ने साढ़े तीन साल की अपनी ममेरी बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची को ढूंढने निकले पिता ने रंगेहाथ पकड़ा तो झगड़ने लगा। वहीं माल क्षेत्र में एक युवक ने मासूम बच्चे को टॉफी के बहाने घर में ले जाकर कुकर्म किया। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके पकड़ा और पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आशियाना क्षेत्र में एक किशोर सोमवार देरशाम पड़ोस में रहने वाले अपने मामा के घर पहुंचा और उनकी साढ़े तीन वर्ष की बेटी को बिस्कुट दिलाने के बहाने साथ लेकर निकला। भांजे के काफी देर तक न लौटने पर बच्ची के पिता ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


पिता ने अपने भांजे को बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करते रंगे हाथ पकड़ा। बच्ची के पिता ने मंगलवार सुबह आशियाना थाने में शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म का प्रयास व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को बंदी बनाया और बच्ची को अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टॉफी के बहाने बच्ची को ले गया घर

Boy raped three year old cousin sister.

वहीं दूसरी तरफ माल थाने के एक गांव में रवि कुमार रैदास ने मंगलवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बच्चे को टॉफी खिलाने के बहाने घर में बुलाया। कमरे में ले जाकर कुकर्म करने लगा। बच्चे की चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाली सावित्री मौके पर पहुंची।

नजारा देखकर उसने शोर मचाया। इस पर बच्चे को छोड़कर रवि भाग निकला। महिला का शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने घेराबंदी करके रवि को दबोचा। इस बीच बच्चे ने अपने परिवारीजनों को आपबीती सुनाई। बच्चे को लेकर थाने पहुंचे पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई और ग्रामीणों ने रवि को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया।

इन दो दरिंदगी भरी घटनाओं से पुलिस के साथ ही शहर के लोग भी सकते में आ गए हैं। बहन जैसे पवित्र रिश्ते को जब बदनाम किया गया तो दूसरे रिश्तों पर किस तरह से विश्वास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed