फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Boy do rape with girl of his own family

अपने ही घर की लड़की के साथ दरिंदे ने किया गंदा काम

Thu, 30 Apr 2015 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फाफामऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,फाफामऊ Updated Thu, 30 Apr 2015 08:22 AM IST
विज्ञापन
Boy do rape with girl of his own family

सात साल की एक बालिका से बुधवार को उसके ही परिवार के एक लड़के ने दरिंदगी कर डाली। उसने घर के पास बाग में ले जाकर लड़की के साथ रेप किया। एक युवक ने देखा तो आरोपी लड़के ने उसे किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी मगर युवक ने जाकर परिजनों को बता दिया।

विज्ञापन


परिजनों के आने पर आरोपी भाग गया। लहूलुहान बालिका को थरवई थाने की पुलिस ने महिला चिकित्सालय भेजकर रेप की नामजद रिपोर्ट लिखी। मौके से फरार आरोपी लड़के को पुलिस ने सर्विलांस के जरिए भदोही स्टेशन पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस से उतारकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थरवई इलाके में रहने वाली इस बालिका के पिता का पिछले साल बीमारी से निधन हो गया था। वह पहले अपनी ननिहाल में रहती थी मगर कुछ महीने से अपनी मां के पास आ गई है। बुधवार दिन में करीब 11 बजे का वाकया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की को लहूलुहान छोड़ भाग निकला

Boy do rape with girl of his own family

उसके ही परिवार का 16 वर्षीय प्रकाशचंद्र गुप्ता उसे घर के करीब बगीचे में खींचकर ले गया और बलात्कार करने लगा। उसी वक्त परिवार का ही एक युवक वहां पहुंचा और उसे बालिका से दरिंदगी करते देखकर टोका।

इस पर उसे प्रकाश ने धमकी दी कि किसी से बताया तो जान से मार डालूंगा। मगर युवक ने जाकर परिजनों को बता दिया। परिवार के लोग भागकर उधर आए तो प्रकाश गायब था। लड़की लहूलुहान पड़ी थी। उसे उठाकर थाने ले जाया गया।

पुलिस ने बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट लिखकर आरोपी प्रकाश की तलाश शुरू की। पुलिस ने उसका मोबाइएल फोन सर्विलांस पर लगाकर बात सुनी तो पता चला कि वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस से वाराणसी भाग रहा है।

दो साल में कर चुका है चार रेप

Boy do rape with girl of his own family

पुलिस ने भदोही स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर प्रकाश को बोगी के भीतर से दबोच लिया। वहां से उसे थाने ले जाया गया। बालिका को डफरिन भेज दिया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए डीएम और एसएसपी भी बालिका के घर पहुंच गए। कहा कि आरोपी पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

मासूम बालिका के साथ दरिंदगी के आरोपी 16 साल के प्रकाशचंद्र के बारे में पता चला कि वह प्रवृत्ति से ही अपराधी है। वह दो साल में यौन अपराध की चार घटनाएं अंजाम दे चुका है।

पिछली बार उसने परिवार की ही लड़की से खींचतान की तो उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसने फिर परिवार की एक और लड़की के साथ यही हरकत की। पड़ोसी गांव की दलित लड़की से भी उसने जबरदस्ती की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed