फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bomb in a courier made ruckus.

कूरियर से भेजे गए पैकेट में निकला बम, होश उड़े

Sun, 19 Mar 2017 02:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 19 Mar 2017 02:13 AM IST
विज्ञापन
 bomb in a courier made ruckus.
- फोटो : amar ujala

भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह से चौबीस घंटे पहले अराजक तत्वों ने इंदिरानगर के एक मकान में कूरिअर से बम का पैकेट भेजकर सनसनी फैलाने की कोशिश की।

विज्ञापन


पैकेट मकान में किराये पर रहने वाले फैजाबाद के निशांत कुमार वर्मा के नाम से भेजा गया था। सूचना पाकर एटीएस की टीम और बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉयड मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन


मकान के सामने स्थित तुलसी पार्क में बम के हिस्सों को अलग करके उसे डिफ्यूज किया गया। निशांत और उसके साथ रहने वाले राहुल को इंदिरानगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम दोनों के परिवारीजनों को बुलाकर उन्हें उनके सुपुर्द कर दिया गया। राहुल की तरफ से दो अज्ञात लोगों के खिलाफ सनसनी फैलाने की साजिश रचने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

पैकेट में बम देखकर होश उड़े

 bomb in a courier made ruckus.

इंदिरानगर इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि निशांत और राहुल करीब तीन महीने से इंदिरानगर स्थित राजेंद्र सिंह की पत्नी प्रीति सिंह के मकान के फर्स्ट फ्लोर पर किराये पर रहे हैं।

निशांत एक फार्मा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है जबकि राहुल एक पत्रिका के लिए विज्ञापन का काम करता है। दोनों होली की छुट्टी में घर गए थे और शुक्रवार को लौटकर आए।

शनिवार सुबह राहुल ने निशांत को उसके नाम से कूरिअर से एक पैकेट आने की जानकारी दी। निशांत ने पैकेट खोलकर देखा तो होश उड़ गए।

भीतर लाल रंग के प्लास्टिक के टिफिन बॉक्स में बिजली के तारों का एक सर्किट जैसा बना था और जेल व बारूद से भरी पांच छोटी-छोटी पॉलिथीन इस सर्किट से अलग-अलग जुड़ी हुई थीं। पैकेट में बम की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।

बारुद से अलग कर नष्ट कर दिए गए बम

 bomb in a courier made ruckus.

राहुल ने अपने एटीएस में तैनात अपने साथी सिपाही को फोन कर इसकी सूचना दी। सुबह करीब 11 बजे एटीएस के एएसपी राजेश साहनी, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉयड और इंदिरानगर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पैकेट को सामने स्थित पार्क में लाकर खोला गया और सावधानी से तारों को बारूद से अलग करके बम नष्ट कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed