{"_id":"5b095c0f4f1c1b916e8b4b7d","slug":"blackmailer-asked-ten-lakh-ransom-from-son-of-rajnath-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे से मांगी 10 लाख फिरौती, न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे से मांगी 10 लाख फिरौती, न देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 May 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
पंकज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहमंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह का नाम भी उन विधायकों की लिस्ट में जुड़ गया है, जिन्हें व्हाट्स एप पर मेसेज भेजकर 10 लाख की रंगदारी मांगी गई है। पंकज सिंह नोएडा से विधायक हैं। हालांकि उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है, लेकिन उनके करीबी लोगों ने मेसेज आने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर जांच एजेंसियों के हाथ पांच दिनों के बाद भी खाली हैं। मेसेज भेजने के लिए जिस नंबर का इस्तेमाल किया गया, उसे आनलाइन खरीदा गया था। मैसेज भेजने के लिए जिस आईपी एड्रेस का इस्तेमाल किया गया वह पाकिस्तान के इस्लामाबाद का है। यह आईपी सर्विस प्रोवाइडर कंपनी पाकिस्तान के ही शहर कराची की सीएमपाक लिमिटेड है।
विज्ञापन
पाकिस्तान से किसी तरह की सूचनाएं हासिल कर पाना जांच एजेंसियों के लिए मुश्किल हो रहा है। फिलहाल जांच एजेंसियों की सूई आईपी एड्रेस पर आकर अटक गई है। हालांकि धमकी में दिए गए समय की मियाद पूरी हो चुकी है और पुलिस अफसर भी इसे सिर्फ एक शरारत मान रहे हैं।
विज्ञापन
कुछ ने खौफ में आकर कर दिया भुगतान
वहीं जांच में जुटी एक केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों की मानें तो बिट कॉइन में रंगदारी मांगने वाले ने जिस खाते की डिटेल दी है, उसमें पिछले कुछ दिनों में 7.65 लाख रुपये का ट्रांजक्शन हुआ है। यह भुगतान किसने किया है, इसका पता लगा पाना मुश्किल हो रहा है। मजे की बात यह है कि इसमें जो भी भुगतान किया गया उसको निकाला भी जा चुका है। एक विधायक को मिले मेसेज में न सिर्फ इस खाते का जिक्र है बल्कि कहा गया है कि पैसा परिवार के जीवन की तुलना में कीमती नहीं है। मेरा खाता ट्रैक करने योग्य नहीं है, समय बर्बाद मत करो। सूत्रों का दावा है कि 4 मई को उक्त बिट कॉइन खाते में साढ़े सात लाख रुपये की रकम डाली गई थी। इस रकम को 18 मई को निकाल लिया गया।