{"_id":"609bba1e8ee8115abc64b666","slug":"black-marketing-of-oxygen-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी: प्लांट को ही मनमाने रेट पर बेच रहे ऑक्सीजन, लखनऊ के डीएम बोले- जांच करेंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कालाबाजारी: प्लांट को ही मनमाने रेट पर बेच रहे ऑक्सीजन, लखनऊ के डीएम बोले- जांच करेंगे
Wed, 12 May 2021 05:27 PM IST
ishwar ashish
सुधांशु सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ
सुधांशु सक्सेना, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 May 2021 05:27 PM IST
सार
लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कर तय शुल्क से ज्यादा वसूलने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संकट के इस समय में ऑक्सीजन की कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी अभियान चला रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ ऑक्सीजन प्लांट मालिक को ही ब्लैक में लिक्विड ऑक्सीजन दी जा रही है। 2500 सिलेंडरों की क्षमता वाले आरके ऑक्सीजन प्लांट के मालिक राजेश जायसवाल ने इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
जायसवाल के मुताबिक दो मई को उन्होंने लिंडे कंपनी से निजी खर्च पर लिक्विड ऑक्सीजन के टैंकर मंगवाए थे। तब 12,497 क्यूबिक मीटर मेडिकल ऑक्सीजन 15.22 रुपये की दर से 2,13,030.56 रुपये में मिली थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये टैंकर जिला प्रशासन के अधिकारी ने जबरन ले लिए थे। इसके बाद उन्होंने राज ट्रेडिंग कंपनी से 9 मई को 10 हजार क्यूबिक मीटर लिक्विड ऑक्सीजन मंगाई। इसका 35 रुपये की दर से 5,20,415 रुपये का बिल भेजा गया।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने नादरगंज स्थित मुरारी गैसेज प्राइवेट लिमिटेड से जो लिक्विड ऑक्सीजन मंगाई, उसका 36.50 पैसे की दर से कुल 03,49,087 रुपये का बिल भेजा गया है। इससे जाहिर है कि सरेआम कालाबाजारी हो रही है। उन्होंने कहा कि जब इतनी महंगी लिक्विड ऑक्सीजन मिलेगी तो आम लोगों को ऊंचे दाम पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध होगा। राजेश जायसवाल ने डीएम से इसकी शिकायत की है।
विज्ञापन
मामले की जांच होगी
लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा कि प्रकरण की गंभीरता से जांच कर तय शुल्क से ज्यादा वसूलने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कालाबाजारी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।