फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bank maneger caught cheater

फर्जी चेक लेकर गए ठग को मिला सवासेर बैंक मैनेजर

Sun, 29 Sep 2013 01:42 AM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
संजय त्रिपाठी/लखनऊ Updated Sun, 29 Sep 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
bank maneger caught cheater

कृष्णानगर पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक की आलमबाग शाखा के मैनेजर की सूझबूझ से एक जालसाज को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वह गाजियाबाद की एक कंपनी के फर्जी चेक से 6.15 लाख रुपये उड़ाने की फिराक में था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पारा थाने के चुन्नू खेड़ा निवासी विवेक पांडेय को शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक की आलमबाग शाखा में फर्जी चेक से 6.15 लाख रुपये निकालने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


तहकीकात में खुलासा हुआ कि गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करने वाले विवेक ने गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित मेसर्स एमआरएल कोटर्स एंड मोटर्स लिमिटेड का 6.15 लाख रुपये का फर्जी चेक तैयार करके सुबह पंजाब नेशनल बैंक की आलमबाग शाखा में अपने खाते में जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे बाद दुबारा बैंक पहुंचा और विड्रॉल फार्म भरकर काउंटर पर जमा करके टोकन प्राप्त कर लिया। चेक जमा करने के थोड़ी ही देर बाद उतनी रकम का विड्राल फार्म देखकर बैंक मैनेजर केएन बाधवान को संदेह हुआ।

उन्होंने पीएनबी की मोदीनगर शाखा के जरिए संबंधित कंपनी के अधिकारियों का फोन नंबर लेकर बात की। पता चला कि विवेक पांडेय द्वारा अपने खाते में जमा किया गया 6.15 लाख रुपये का चेक नंबर 494516 खाता धारक के पास सुरक्षित है।


उसे किसी को जारी ही नहीं किया गया है। जालसाजी की भनक लगने पर शाखा प्रबंधक ने कैशियर को भुगतान कुछ देर के लिए टालने के निर्देश दिए।

इसके साथ कृष्णानगर पुलिस को फोन किया और विवेक को अपने केबिन में बुलाकर बातचीत में उलझाए रखा।  शाखा प्रबंधक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवेक को गिरफ्तार करके पूछताछ की। उसने कबूला कि स्कैनर की मदद से चेक तैयार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed