फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   B SC nursing student kept hostage and raped in Lucknow.

Crime in Lucknow: होटल में बंधक बना नर्सिंग छात्रा से पहले किया दुष्कर्म, अब दे रहा धमकी

Thu, 28 Jul 2022 04:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Jul 2022 04:51 PM IST
सार

लखनऊ के नाका थाना क्षेत्र के एक होटल में नर्सिंग की छात्रा को बंदी बनाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

विज्ञापन
B SC  nursing student kept hostage and raped in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ के नाका के होटल लिप्स में कोटेदार ने बीएससी नर्सिंग छात्रा को 18 घंटे तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी छात्रा को उसके नर्सिंग कॉलेज के बाहर छोड़कर भाग गया। जानकारी पर पिता व भाई सात जुलाई को लखनऊ पहुंचे। नाका थाने में केस दर्ज कराया। आरोप है कि नाका पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं आरोपी परिवार को लगातार धमकी दे रहा है। बुधवार को पीड़िता के भाई ने लखनऊ कमिश्नरेट के ट्विटर हैंडल पर मैसेज भेजकर आरोपी की जल्द गिरफ्तार की मांग की है।
विज्ञापन


पिता के मुताबिक, शहर के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में उनकी बेटी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। छह जुलाई को वह एटा से कॉलेज के लिए निकली थी। लखनऊ पहुंचकर चारबाग बस स्टेशन के पास वह ऑटो का इंतजार कर रही थी। उसी दौरान एटा निवासी कोटेदार वहां आ गया। छात्रा भी उसे पहचान गई।
विज्ञापन


कॉलेज तक छोड़ने की बात कहकर आरोपी छात्रा को साथ ले गया। बोला कि पास में ही एक होटल में मेरा सामान रखा है, उसे उठा लूं। इसके बाद कॉलेज छोड़ दूंगा। युवती भी उसके साथ होटल चली गई। वहां पहुंचने के बाद आरोपी ने छात्रा को बंधक बना लिया। विरोध पर मारपीट कर दुराचार किया। सात जुलाई की दोपहर करीब 1.30 बजे वह छात्रा को उसके नर्सिंग कॉलेज के पास छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी दी कि अगर शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। पिता ने सात जुलाई को बेटी को कॉलकर बातचीत की तो उसने रोते हुए पूरी बात बता दी। पिता व भाई ने 9 जुलाई को नाका थाने में कोटेदार के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का केस दर्ज कराया। आरोप है कि पुलिस ने अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed