फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Aparna Purohit arrived hazratganj kotwali in tandav web series controversy.

Tandav वेबसीरीज के विवादित दृश्यों का मामला, अमेजन प्राइम इंडिया की कंटेंट हेड से हुई पूछताछ

Tue, 23 Feb 2021 09:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 23 Feb 2021 09:22 PM IST
विज्ञापन
Aparna Purohit arrived hazratganj kotwali in tandav web series controversy.
हजरतगंज पहुंचीं अपर्णा पुरोहित। - फोटो : amar ujala
अमेजन प्राइम इंडिया की कंटेंट हेड अपर्णा पुरोहित मंगलवार को तांडव वेब सीरीज के संबंध में बयान दर्ज कराने हजरतगंज थाने पहुंची। वहां से एसआईटी टीम उन्हें विवेचना सेल के कार्यालय ले गई और साढ़े तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा, एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा, एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा व इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने भी सवाल किए। शाम 5.45 बजे तक अपर्णा से पूछताछ की गई।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जनवरी में रिलीज हुई तांडव वेबसीरीज में कई विवादित दृश्य दिखाए गए थे। इसे लेकर हजरतगंज थाने में तैनात एसएसआई अमरनाथ यादव ने जनवरी में एक मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें अपर्णा पुरोहित के अलावा वेबसीरीज के निर्देशक अली अब्बास, निर्माता हिमांशु कृष्ण मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी समेत पांच लोगों पर समाज में दुर्भावना फैलाने का आरोप लगाया गया था। इस मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई। एक टीम इनकी तलाश करने के लिए मुंबई भेजी गई। इस टीम ने उनके घरों व कार्यालयों में नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन


इसके बाद अली अब्बास, हिमांशु व गौरव ने बयान दर्ज कराए। मगर अपर्णा का बयान दर्ज नहीं हो सका था। वहीं, सभी आरोपियों ने कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश हासिल कर लिया। पर, हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह की पीठ ने अपर्णा को बयान दर्ज कराने का आदेश दिया था। एसआईटी ने अपर्णा से पूछताछ के लिए लगभग 100 सवाल तैयार किए थे। इसमें वेब सीरीज तांडव के कंटेंट और वीडियो से जुड़े सवाल थे। पूछताछ में कई बार अपर्णा असहज हुईं। इस दौरान उनके वकील ने कई बार कार्यालय में जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया से बचने में गमले से टकराकर गिरीं अपर्णा
हजरतगंज कोतवाली में बयान दर्ज कराने पहुंचीं अपर्णा पुरोहित मीडिया से बचती दिखीं। वह बयान दर्ज कराने के लिए सीधे कार्यालय गईं। जब लौटीं तो मीडियाकर्मियों ने कई सवाल किए, लेकिन वह जवाब देने के बजाय वहां से जाने लगीं। इसी हड़बड़ाहट वह गमले टकराकर गिर पड़ीं। बाद में वह सीधे होटल चली गईं।

अपर्णा बोलीं, अंदाजा नहीं था कि जनभावनाएं होंगी आहत
डीसीपी मध्य सोमेन वर्मा ने बताया कि पूछताछ में अपर्णा ने कहा कि उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि तांडव वेब सीरीज में जो भी दिखाया जा रहा है, उससे जन भावनाएं आहत होंगी। जैसे ही पता चला तो माफीनामा भी जारी किया। सीरीज के जिस दृश्य पर लोगों की आपत्ति थी। उसे संपादित कर दिया गया। गौरतलब है कि इस वेबसीरीज के पहले एपिसोड में हिंदू देवी-देवताओं को गलत तरीके से रूप धारण करके अमर्यादित भाषा में प्रस्तुत करने के साथ ही जातिगत विद्वेष दर्शाया गया था। इसके विरोध में लखनऊ के अलावा मुजफ्फरनगर, बागपत, हाथरस और कानपुर समेत कई शहरों में प्रदर्शन हुए। लखनऊ, जौनपुर, नोएडा आदि कई जगहों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे।


जारी हो सकती है सैफ अली, डिंपल व जीशान को नोटिस
पुलिस के मुताबिक इस विवादित वेब सीरीज में मुख्य किरदार निभाने वाले सैफ अली खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान सहित कई अन्य कलाकारों से भी पूछताछ की जा सकती है। इन सबको नोटिस जारी की जा सकती है। हालांकि अभी पुलिस टीम सीरीज के निर्माण में लगी यूनिट से ही पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed