फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Anti corruption team arrested a VDO while taking money.

बाराबंकी: पूर्व प्रधान से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए वीडियो गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Wed, 01 Sep 2021 03:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 01 Sep 2021 03:53 PM IST
सार

बाराबंकी के एक गांव के पूर्व प्रधान से रिश्वत लेते हुए एक वीडियो को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। टीम को उसके पास से 10 हजार रुपये मिले हैं।

विज्ञापन
Anti corruption team arrested a VDO while taking money.
वीडियो को दरियाबाद कोतवाली ले जाया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

एक गांव के पूर्व प्रधान से ग्राम विकास अधिकारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एंटी करप्शन टीम ने की है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर गई है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


दरियाबाद ब्लाक में तैनात वीडियो ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार सिंह को एंटी करप्शन  लखनऊ की टीम ने एक गांव के पूर्व प्रधान से 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए बुधवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान से वीडियो गांव में कराए गए विकास कार्यों के बारे में रिश्वत ले रहे थे। इस मामले की शिकायत प्रधान ने एंटी करप्शन टीम से की थी। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। एसओ दरियाबाद प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि आरोपी को थाने लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि 10 हजार रुपये की बरामदगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed