{"_id":"62d8dfb5327cf51da816189e","slug":"another-murder-in-hanswar-thana-kshetra-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: 24 घंटे के अंदर युवक की तरह युवती का भी गला रेतकर मार डाला, शव खेत में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Ambedkarnagar: 24 घंटे के अंदर युवक की तरह युवती का भी गला रेतकर मार डाला, शव खेत में फेंका
Thu, 21 Jul 2022 10:42 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 21 Jul 2022 10:42 AM IST
सार
अंबेडकरनगर के हंसवार थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर एक युवती की भी गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके पहले युवक की भी इसी तरह हत्या की गई थी।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र में गला रेत कर युवती की हत्या कर दी गई। शव गांव के बाहर गुरुवार सुबह पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। हंसवर में 24 घंटे के भीतर हत्या की यह दूसरी घटना है।
हंसकर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर उदनपुर गांव में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने गांव निवासी संतोष मौर्य की 24 वर्षीय अविवाहित पुत्री नीलम का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा देखा। मौके के हालात बता रहे थे कि युवती की हत्या किसी धारदार हथियार से खेत में ही की गई है।
सूचना मिलते ही हंसवर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टीम परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
बताते चलें कि एक दिन पहले बुधवार को नरकटा बैरागी निवासी 25 वर्षीय संदीप यादव का शव हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार गांव के निकट पाया गया था। उसकी हत्या भी धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी। पुलिस अभी संदीप हत्याकांड में उलझी थी कि इस बीच युवती की हत्या को अंजाम दे दिया गया।