फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Action against SO for eve teasing in Thana.

अंबेडकरनगर: अपहरण व दुष्कर्म मामले में न्याय के लिए थाने गई युवती से छेड़छाड़ के आरोप में एसओ लाइन हाजिर

Tue, 07 Dec 2021 08:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Dec 2021 08:24 PM IST
सार

अपहरण व दुष्कर्म के मामले में थाने आई युवती से छेड़छाड़ को लेकर एसओ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Action against SO for eve teasing in Thana.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दुष्कर्म की शिकार किशोरी के साथ थाना प्रभारी राजेसुल्तानपुर नीरज कुमार की ओर से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने पुलिस अधिकारियों को पत्र देकर कहा कि अपहरण व दुष्कर्म के बाद उसकी पुत्री न्याय के लिए जब थाने गई तो केस दर्ज होने के बाद एसओ ने उसे कमरे में ले जाकर अश्लील हरकत की। उन्होंने शरीर के विभिन्न हिस्सों पर हाथ लगाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। किशोरी का एक वीडियो भी सामने आया। इसमें उसने छेड़छाड़ समेत कई गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एसओ को लाइन हाजिर करते हुए विवेचना महिला थाने स्थानांतरित कर दी। इसके साथ ही एसओ पर लगे आरोपों की विस्तृत जांच एएसपी को सौंप दी है। एसपी ने कहा कि जो भी जांच रिपोर्ट सामने आएगी, उसके अनुरूप निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन


पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली घटना राजेसुल्तानपुर थाने में हुई है। युवक की ओर से किशोरी का अपहरण व उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में पीड़िता की मां ने थाना प्रभारी राजेसुल्तानपुर नीरज कुमार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। आईजी अयोध्या रेंज व एसपी को दिए पत्र में किशोरी की मां ने कहा कि उसकी नाबालिग पुत्री का 10 नवंबर को बगल के गांव के एक युवक ने अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसकी पुत्री किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर घर आई। इस मामले में एसपी के निर्देश पर थाने में किशोरी के अपहरण का केस दर्ज हुआ। इसी मामले में जब कार्रवाई व धारा 164 के बयान के लिए किशोरी थाने गई तो वहां एसओ ने उसके साथ अश्लील हरकत की। शिकायत में कहा गया कि थाना प्रभारी उसे एक कमरे में ले गए, जहां उन्होंने उसकी पुत्री के साथ अश्लीलता करते हुए छेड़छाड़ की। बाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज कराए गए। इसमें मजिस्ट्रेट को भी थाना प्रभारी के कृत्य की जानकारी दी गई। महिला ने बताया कि पुलिस अधिकारियों से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार शाम मामला संज्ञान में आते ही एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एसओ राजेसुल्तानपुर नीरज कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। जलालपुर कोतवाली प्रभारी रहे दुर्गेश मिश्र को राजेसुल्तानपुर का नया थाना प्रभारी बना दिया गया, जबकि चुनाव सेल प्रभारी रहे दीपक सिंह को जलालपुर कोतवाली का चार्ज दिया गया है। इसके साथ ही किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के प्रकरण की विवेचना राजेसुल्तानपुर थाने से हटाकर एसपी ने महिला थाने को सौंप दी है। एसओ पर लगे छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने के आरोपों की विस्तृत जांच अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन हाजिर कर कराई जा रही जांच
किशोरी के परिवारीजन मेरे पास शुरू में आए थे। मैंने उनके सामने ही थाने में फोन कर तत्काल केस दर्ज करवाया था। उसके बाद भी परिवार के लोग आए थे। उनका कहना था कि बयान दर्ज नहीं कराया जा रहा है। मैंने एसओ को फटकार लगाते हुए सभी प्रक्रिया पूरी कराने को कहा था। एसओ ने विलंब होने के लिए वीआईपी ड्यूटी आदि का हवाला दिया था। उस समय एक भी बार किसी ने एसओ की ओर से छेड़छाड़ करने की जानकारी नहीं दी थी। अब आरोप लगा है तो उसकी गंभीरता को देखते हुए एसओ को तत्काल लाइन हाजिर कर विस्तृत जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसे देखते हुए सभी जरूरी कार्रवाई होगी।
- आलोक प्रियदर्शी, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed