फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Accused of loot and murder arrested by UPATS in Agra.

लखनऊ: कोलकाता में हत्या कर पांच किलो सोना लूट कर भागे आरोपियों को यूपी एटीएस ने दबोचा

Tue, 01 Mar 2022 04:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 01 Mar 2022 04:22 PM IST
सार

कोलकाता में हत्या कर व पांच किलो से ज्यादा सोना लूट कर भागे आरोपियों को यूपी एटीएस ने आगरा से गिरफ्तार कर उन्हें कोलकाता पुलिस को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Accused of loot and murder arrested by UPATS in Agra.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हत्या कर पांच किलो से ज्यादा सोना लेकर भागे तीन आरोपियों को यूपी एटीएस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। एटीएस को इनके पास से पांच गोल्ड बार (5 किग्रा), 1 गोल्ड बिस्किट (100 ग्राम) सहित कुल 5100 ग्राम सोना बरामद हुआ है।

विज्ञापन


बरामद हुए सोने की बाजार कीमत करीब 2 करोड़ 80 लाख 50 हजार रुपये है। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। इन आरोपियों को कोलकाता पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


यूपी एटीएस को सूचना मिली थी कि शिवटोला स्ट्रीट, कोलकाता में 61 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर व सोना लूट कर आरोपी उत्तर प्रदेश की तरफ रवाना हो गए थे।

मामले की तहकीकात करने पर आरोपियों की मौजूदगी आगरा के थाना-फतेहाबाद क्षेत्र में बस स्टैंड के पास मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए एटीएस फील्ड यूनिट आगरा, अलीगढ़ और कोलकाता पुलिस ने आरोपियों को लूटे गए माल के साथ गिरफ्तार कर लिया और उन्हें कोलकाता पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed