{"_id":"600d551d651ac5707044273a","slug":"a-woman-got-abortion-when-his-husband-beats-her-in-bahraich","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: घरेलू हिंसा की शिकायत करने जा रही पत्नी को पति की पिटाई से हुआ गर्भपात, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहराइच: घरेलू हिंसा की शिकायत करने जा रही पत्नी को पति की पिटाई से हुआ गर्भपात, गिरफ्तार
Sun, 24 Jan 2021 04:38 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 24 Jan 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
महिला को अस्पताल ले जाया गया।
- फोटो : amar ujala
घरेलू हिंसा की शिकायत लेकर कोतवाली जा रही महिला को उसके पति ने कोतवाली गेट के चंद कदम की दूरी पर इस कदर पीटा कि कि महिला का गर्भपात हो गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी नानपारा पहुंचाया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
कोतवाली नानपारा क्षेत्र के ग्राम कोटवा निवासी गर्भवती शांति देवी को पति सूबेदार आए दिन मारता-पीटता था। आरोप है कि जेठ के इशारे पर पति उसकी पिटाई करता था। प्रताड़ना से तंग आकर शांति देवी कोतवाली नानपारा में शिकायत करने के लिए घर से निकली थी। वह कोतवाली गेट से चंद कदम की दूरी पर ही पहुंची थी तभी उसका पति आ गया और सरेराह लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से महिला का छह माह का गर्भपात हो गया।
विज्ञापन
कोतवाली के पास हुई घटना पुलिस को नहीं लगी भनक
घटना को अंजाम देने के बाद पति मौके से भाग गया। घटना कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर हुई लेकिन पुलिस को भनक तक नही लगी। राहगीरों ने लहूलुहान पीड़िता को तत्काल सीएचसी नानपारा पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
कोतवाल नानपारा हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है।
कोतवाल नानपारा हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है।