UP: महिला को निर्वस्त्र कर उल्टा लटकाकर पीटा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने दबंगो को अपनी जमीन पर कब्जा करने से रोका तो उसे निर्वस्त्र कर पेड़ से उल्टा लटका दिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। पीड़ित महिला किसी तरह तुलसीपुर थाना पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने उसे डांटकर भगा दिया।
सोमवार को उसने डीएम व एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने लापरवाही बरतने पर तुलसीपुर थानेदार एसके राय तथा बीट दरोगा आलोक कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीएम ने सीओ तुलसीपुर को मामले की जांच सौंपी है।
डीएम को दिए प्रार्थनापत्र में तुलसीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी खेती की जमीन का कुछ लोगों से विवाद चल रहा है। न्यायालय के स्थगन आदेश के अलावा जमीन पर भी उसका कब्जा है। 25 अप्रैल को वे लोग इसी जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे।
थानेदार व दरोगा निलंबित
महिला का कहना है कि उसने जमीन पर कब्जा करने से रोका तो चार लोगों ने खेत में ही निर्वस्त्र कर उसे उल्टा लटकाकर पिटाई की।
एसपी वीडी शुक्ल ने बताया कि इस मामले में महिला का मेडिकल कराया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने और तथ्यों को छिपाने के आरोप में तुलसीपुर थानेदार तथा बीट दरोगा को निलंबित कर दिया गया है।
एएसपी लाल साहब यादव को मौके पर भेजा गया। इसके साथ ही आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
थानेदार ने की अभद्रता, भगाया
महिला का कहना है कि तुलसीपुर के थानेदार ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई तो नहीं कि, उल्टे उससे अभद्रता की और डांटकर भगा दिया। महिला के अनुसार दबंगों से जान का खतरा होने के चलते उसका बेटा दो माह से घर नहीं आ रहा है।
भगाने का आरोप गलत: एसपी
एसपी वीडी शुक्ल का कहना है महिला को थाने से भगाने का आरोप सही नहीं है। जिस दिन उसके साथ यह घटना हुई उसी दिन तुलसीपुर थाने में आरोपी वाजिद अली, साजिद अली, मुतबिल व मतलूब के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी।
मामले पर बलरामपुर की डीएम प्रीति शुक्ला का कहना है कि ‘सीओ तुलसीपुर बालकराम को घटना की जांच का आदेश दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’