फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A woman attacked her husband with knife in Raebareli.

Raebareli News: घर में झगड़े के बाद पत्नी ने पति को मारा चाकू, चीखते हुए बाहर भागा पति

Thu, 28 Jul 2022 03:14 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Thu, 28 Jul 2022 03:14 PM IST
सार

रायबरेली जिले की बछरावां कोतवाली में एक पत्नी ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया। पति को सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
A woman attacked her husband with knife in Raebareli.
घायल मोहम्मद इस्लाम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

रायबरेली जिले की बछरावां कोतवाली क्षेत्र के थुलेंडी गांव में गुरुवार की सुबह पति-पत्नी की लड़ाई में आक्रोशित पत्नी ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने पति को घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार किया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के थुलेंडी गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम (40) का सत्रह वर्ष पूर्व महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवांसा निवासी परवीन बानो के साथ निकाह हुआ था। मोहम्मद इस्लाम शादी के तीन वर्ष बाद सऊदी अरब में प्राइवेट नौकरी करने चला गया था। करीब चार वर्ष पूर्व वह वापस लौटकर अपने घर पर परिवार के संग रहने लगा। गांव में ही मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। तीन वर्ष पूर्व पति-पत्नी के बीच विवाद होने के कारण तलाक हो गया।
विज्ञापन


तलाक के बाद भी पत्नी परवीन बानो वैश, रिदा सहित तीनों बच्चों के साथ पति के ही घर में दूसरे कमरे में रहने लगी। तलाक के बाद भी आये दिन दोनों में विवाद होता रहता था। गुरुवार की सुबह किसी बात को लेकर दोनों में फिर विवाद हो गया। आक्रोशित परवीन बानो ने चाकू से पति की पीठ पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल मोहम्मद इस्लाम की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। मोहम्मद इस्लाम को लहूलुहान देखकर पड़ोसियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाल जगदीश यादव ने कहा कि जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed