{"_id":"60f52e2a8ebc3e79c05e9f62","slug":"a-woman-and-her-son-died-when-roof-of-the-house-falls-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: घर की छत ढही, दबकर महिला और उसके दो साल के मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीतापुर: घर की छत ढही, दबकर महिला और उसके दो साल के मासूम की मौत
Mon, 19 Jul 2021 01:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:17 PM IST
सार
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तालगांव इलाके में सोमवार की सुबह अंगेठा गांव निवासी अरविंद कुमार की 25 वर्षीय पत्नी रेनू देवी घर की साफ-सफाई कर रही थी। पड़ोस में ही रेनू का 2 साल का पुत्र खेल रहा था। इसी बीच चचिया ससुर लल्लूराम पुत्र महावीर के कमरे की छत भरभराकर कर गिर गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले की तालगांव कोतवाली इलाके में सोमवार की सुबह घर की छत भरभराकर ढह गई। इसके नीचे दब कर मां-बेटे की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर तहसीलदार बिसवां अविचल प्रताप सिंह व तालगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तालगांव इलाके में सोमवार की सुबह अंगेठा गांव निवासी अरविंद कुमार की 25 वर्षीय पत्नी रेनू देवी घर की साफ-सफाई कर रही थी। पड़ोस में ही रेनू का 2 साल का पुत्र खेल रहा था। इसी बीच चचिया ससुर लल्लूराम पुत्र महावीर के कमरे की छत भरभराकर कर गिर गई। जिसके मलबे की चपेट में आकर मां बेटे नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर आए।
विज्ञापन
पड़ोसियों की मदद से मलबे में दबे मां बेटे को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना अविचल प्रताप सिंह तहसीलदार बिसवां व तालगांव कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह व लेखपाल रमेश कुमार वर्मा ने परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आर्थिक मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया। तालगांव पुलिस ने मां बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।