फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A waiter murdered in a restaurent in Lucknow.

लखनऊ: रेस्टोरेंट में वेटर की चाकू से गोदकर हत्या, पांच हिरासत में

Sun, 26 Sep 2021 05:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Sep 2021 05:25 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के गल्लामंडी के पास स्थित एक रेंस्टोरेंट में विवाद होने पर वेटर की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
A waiter murdered in a restaurent in Lucknow.
ऋषि थापा - फोटो : amar ujala

विस्तार

विकासनगर के गल्लामंडी के पास महाबली किचन रेस्टोरेंट में शराब के नशे में कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान 22 साल के वेटर ऋषि थापा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोहिया अस्पताल में हंगामा किया। पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से रोका। हालांकि पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हो गये।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विकासनगर इंस्पेक्टर आनंद तिवारी के मुताबिक ऋषि थापा राजाजीपुरम के रहने वाले थे। शनिवार देर रात रेस्टोरेंट बंद होने के बाद ऋषि का कर्मचारी लकी रावत से झगड़ा हो गया। कुछ और कर्मचारियों से भी गाली-गलौज हुई और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लकी ने ऋषि पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले से ऋषि गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देकर कर्मचारी भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से घायल ऋषि को अस्पताल लेकर पहुंची। जहां, डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पुलिस टीम ने दबिश देकर लकी समेत अन्य कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है। हत्यारोपित समेत अन्य से पूछताछ की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही रेस्टोरेंट संचालक सुमित को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस के मुताबिक लकी सबौली का रहने वाला है। नशेबाजी के दौरान वेटर और कर्मचारियों के मारपीट हुई थी।

काम शुरू करने से पहले ही हो गई हत्या

प्रभारी निरीक्षक आनंद तिवारी के मुताबिक  रेस्टोरेंट संचालक सुमित ने बताया कि ऋषि को शनिवार को ही काम पर रखा गया था। रविवार से उसे काम की शुरूआत करनी थी। रात में सभी कर्मचारी सोने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हो गया। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ इसकी उन्हें जानकारी नही है।

लोहिया में हंगामा
पुलिस ने ऋषि को देर रात को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां मौत के बाद शव को मर्च्युरी में रखा गया था। रविवार को जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। उसी समय परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। विकासनगर पुलिस पर आरोप लगाया कि वह तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस ने आरोप को निराधार बताया। हत्या का मुकदमा दर्ज होने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed