फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A University girl raped, two arrested in Lucknow.

यूनीवर्सिटी की छात्रा से गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 May 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 06 May 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
 A University girl raped, two arrested in Lucknow.

विश्वविद्यालय में पढ़ रही बीएससीकी छात्रा को उसके ही प्रेमी ने नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दोस्तों के हवाले कर दिया। तीनों ने नशे में बेसुध छात्रा से रेप किया और वीडियो फिल्म बना ली और उसे ब्लैकमैल करते रहे। परेशान छात्रा ने बुधवार रात वीमेन पावर लाइन 1090 में इसकी शिकायत की तो हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि वीडियो फिल्म यू-ट्यूब-व्हाट्स एप पर डालने की धमकी देकर तीनों उससे जबरदस्ती करते और घर से जेवर व रुपये मंगाते।

वीमेन पावर लाइन की डिप्टी एसपी बबिता सिंह ने मड़ियांव पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई के आदेश दिए। रात को ही एफआईआर दर्ज कर छात्रा के प्रेमी आरिफ और उसके दोस्त जैर को गिरफ्तार कर लिया गया। तीसरे आरोपी पप्पू की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि आरिफ बीते वर्ष दिसंबर में घुमाने की बात कहकर उसे अपने साथ ले गया था। वह उसे किसी मकान में ले गया जहां जैर और पप्पू भी थे। आरिफ ने उसे कोल्डड्रिंक दी, जिसे पीते ही बेहोशी छाने लगी। इसके बाद क्या हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने जानकारी से इन्कार कर दिया। छात्रा का कहना है कि कोल्डड्रिंक पीकर बेहोश होने की घटना के कुछ दिन बाद से ही जैर ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

भाई का दोस्त है आरिफ

 A University girl raped, two arrested in Lucknow.

छात्रा ने बताया कि आरिफ उसके भाई का दोस्त है और अक्सर घर आता-जाता था। दोनों के बीच बातचीत हुई और दोस्ती हो गई। आरिफ और छात्रा साथ ही घूमने लगे। छात्रा अक्सर आरिफ की बाइक पर बैठकर ही यूनिवर्सिटी जाती थी। आरिफ के साथ ही उसके दोस्त जैर और पप्पू से मुलाकात हुई थी।

छात्रा का कहना है कि दबाव बनाने पर उसने मां के जेवर देने शुरू कर दिए। मां ने जेवर के बारे में पूछा तो गायब होने की बात कही। इससे मां की तबीयत बिगड़ गई।

दिन भर कोतवाली में बैठे रहे एएसपी
पीड़ित छात्रा दलित है इसलिए एएसपी अलीगंज रोहित सिंह सजवान को जांच सौंपी गई है। बृहस्पतिवार सुबह देर रात तक एएसपी मड़ियांव कोतवाली में ही बैठे रहे। दो महिला दरोगाओं की मौजूदगी में पीड़ित छात्रा का बयान दर्ज किया गया। शुक्रवार को छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed