{"_id":"60e189fd8ebc3e91fa43694e","slug":"a-thief-ran-away-from-police-s-arrest-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सिपाहियों को चकमा देकर शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त से फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: सिपाहियों को चकमा देकर शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त से फरार
Sun, 04 Jul 2021 03:44 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 04 Jul 2021 03:44 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में एक चोर सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। उसने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से पेट दर्द होने की शिकायत की और शौच के लिए जाने की बात कही। इसके बाद चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ के निगोहां थाने से शातिर चोर सुधीर निवासी उफरापुर थाना बछरांवा रायबरेली ने भोर पहर लगभग 3:30 बजे कार्यालय ड्यूटी पर मौजूद संजय मौर्या से कहा कि पेट मे दर्द हो रहा है।
विज्ञापन
शौच के लिए जाना है तो मुंशी नें पहरे पर लगे सिपाही विराट त्यागी के साथ भिजवाया जहां से चकमा देकर सुधीर फरार हो गया।
सुधीर के खिलाफ बछरांवा थाने में पहले से चार मुकदमे और निगोहां थाने पर एक मुकदमा दर्ज है। उसके पास से दो चोरी की बैटरियां भी बरामद हुई हैं।