{"_id":"6035cffe8ebc3ee951157d99","slug":"a-teenaged-girl-rapedwhile-coming-from-school-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: स्कूल से घर वापस लौट रही छात्रा को गन्ने के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडा: स्कूल से घर वापस लौट रही छात्रा को गन्ने के खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म, केस दर्ज
Wed, 24 Feb 2021 07:05 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Feb 2021 07:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
स्कूल से घर लौट रही छात्रा का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के बाद चाकू से जख्मी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जाता है कि मनकापुर में 10वीं की यह छात्रा साइकिल से अपने स्कूल से घर लौट रही थी। तभी कुछ शोहदों ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गए। जहां चार लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रों के शोर मचाने पर इन लोगों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और वहां से फरार हो गये। छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिवार वालों को आपबीती सुनाई।
छात्रा ने कोतवाली मनकापुर में एक आरोपी को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली मनकापुर कोतवाल केके राणा ने बताया कि छात्रा को महिला सिपाही की अभिरक्षा में मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। इस बीच पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर एक व्यक्ति को नामजद करते हुए तीन अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एसपी के मुताबिक छात्रा और आरोपियों के परिवार के बीच पहले से विवाद की जानकारी मिली है। मामले की पूरी जांच कराई जा रही है।