{"_id":"5bf3e07dbdec2269845aad1b","slug":"a-teenaged-boy-shot-dead-in-chauk-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक टकराने के विवाद में लड़के की कनपटी पर मारी गोली, हुई मौत, पुराने लखनऊ में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक टकराने के विवाद में लड़के की कनपटी पर मारी गोली, हुई मौत, पुराने लखनऊ में तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Nov 2018 03:52 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
राजधानी लखनऊ के चौक इलाके में बाइक टकरा जाने की मामूली बात पर बदमाशों ने एक युवक की कनपटी पर गोली मार दी। युवक को ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना से पुराने लखनऊ में तनाव हो गया। किसी बवाल से बचने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, चौक थाना क्षेत्र के राजाबाजार-सुभाष मार्ग पर एक अनस नामका युवक बारावफात की सजावट के लिए गुब्बारे लेकर लौट रहा था। तभी दूसरी तरफ से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। मामले में विवाद पर बदमाशों ने अनस को गोली मार दी। कनपटी पर गोली लगते ही अनस गिर पड़ा। उसे ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इलाके में कई थानो की पुलिस को तैनात कर दिया गया है। घटना की जानकारी पर मंत्री ब्रजेश पाठक भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। बारावफात के पहले हुई इस घटना से इलाके में तनाव है।
विज्ञापन