फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A murder of a woman in barabanki.

महिला की हत्या कर हाईवे के किनारे फेंका शव, हड़कंप

Mon, 01 Aug 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Mon, 01 Aug 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
A murder of a woman in barabanki.

एक महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव हाईवे किनारे फेंक दिया गया। लोनीकटरा थाना क्षेत्र में भिलवल के पास लखनऊ-सुल्तानपुर मार्ग पर सोमवार सुबह महिला का शव बरामद हुआ। उसका गला दुपट्टे से कसा हुआ था।

विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला के साथ दुराचार होने की भी आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


थाना लोनीकटरा क्षेत्र के भिलवल कस्बे के समीप सोमवार सुबह लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के किनारे एक महिला की लाश बरामद हुई है। सुबह के समय इधर से निकले ग्रामीणों ने जब महिला का शव पड़ा देखा तो इस बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक महिला की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र करीब 35 वर्ष के आसपास है। महिला के साथ दुराचार होने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही यह सब बातें सामने आ सकेंगी।

गले में कसा मिला दुपट्टा, निकल रहा था खून

A murder of a woman in barabanki.

जिस महिला का शव बरामद हुआ है उसके गले में दुपट्टा कसा मिला है। इससे लगता है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस को शक है कि महिला कहीं बाहर की रहने वाली है और उसे मारने के बाद शव यहां फेंका गया है। महिला के गले में दुपट्टा कसने के चलते खून भी निकल रहा है। हालांकि पुलिस गला रेतने की बात से इंकार कर रही है।

लाल रंग का सलवार सूट पहने है महिला
भिलवल में जिस महिला का शव मिला है वह लाल रंग का सलवार सूट पहने हुए है। महिला का रंग गोरा है। पुलिस का कहना है कि महिला मध्यम वर्ग घराने की रहने वाली लग रही है। अब इस वारदात के पीछे क्या कारण है और आरोपी कौन हैं यह सब बातें पुलिस की जांच होने के बाद ही पता लग सकेगी।

इस पर लोनीकटरा के थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक का कहना है कि भिलवल के पास हाईवे पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है। महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव फेंका गया है। पुलिस मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed