{"_id":"6124bd9da8ca736fe66524d3","slug":"a-man-tried-to-self-immolate-in-front-of-vidhansabha-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: विधानसभा के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अफसरों पर लगाया एक करोड़ रुपये गबन का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ: विधानसभा के बाहर युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, अफसरों पर लगाया एक करोड़ रुपये गबन का आरोप
Tue, 24 Aug 2021 03:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Aug 2021 03:06 PM IST
सार
पीड़ित युवक का कहना है कि उसकी पत्नी के नाम पर राजधानी में राशन आपूर्ति का टेंडर है। सरकार की ओर से गरीबों को जो राशन वितरित किया जा रहा है। उसका पूरा टेंडर मेरी पत्नी के नाम पर है। उसी फर्म का फर्जी अकाउंट खोलकर रुपये निकाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
युवक ने की आत्मदाह की कोशिश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज निवासी युवक नरेंद्र मिश्रा ने खाद्य एवं रशद विभाग के अफसरों पर एक करोड़ 25 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए विधानसभा के सामने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक का कहना है कि उसकी पत्नी के नाम पर राजधानी में राशन आपूर्ति का टेंडर है। सरकार की ओर से गरीबों को जो राशन वितरित किया जा रहा है। उसका पूरा टेंडर मेरी पत्नी के नाम पर है।
विज्ञापन
उसने आरोप लगाया कि उसी फर्म का फर्जी अकाउंट खोलकर रुपये निकाले जा रहे हैं। इसमें तालकटोरा के इंस्पेक्टर की भी मिलीभगत है।
उसने बताया कि इंपेक्टर संजय राय ने फर्जी मामले में मुकदमा दर्ज कर मेरी पिटाई की और मुझे जेल भेज दिया। खाद्य एवं रशद विभाग के अफसरों की मिलीभगत से यस बैंक से पैसे निकाले जा रहे थे।
विज्ञापन
उसने बताया कि आरएफसी नरेंद्र मिश्रा डिप्टी आरओ आदित्य सिंह व एक अन्य अधिकारी ने मिलकर पैसा निकाला है। सभी सबूत मेरे पास हैं। न्याय न मिला तो जान देना ही मेरे पास आखिरी विकल्प है।