{"_id":"59a2ba7e4f1c1b8d578b46e9","slug":"a-man-tried-to-rape-a-woman-in-pgi-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ी में खींचकर महिला से रेप की कोशिश, विरोध पर सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झाड़ी में खींचकर महिला से रेप की कोशिश, विरोध पर सिर फोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Aug 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के पीजीआई तेलीबाग की रहने वाली सब्जी विक्रेता 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला शनिवार रात 12 बजे तेलीबाग बाजार में सब्जी बेचने के बाद घर वापस जा रही थी। वृन्दावन सेक्टर पांच के एक सुनसान इलाके में पीछे से मोटरसायकिल से आ रहे चिरैयाबाग निवासी सुरेन्द्र यादव ने उसे दबोच लिया और उससे जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान महिला ने जब विरोध किया तो उसका सिर फोड़ दिया। हालांकि, महिला ने हिम्मत नहीं हारी और चीखने लगी।
इसी समय पास से गुजर रहे एक दम्पति की नजर पड़ गयी। आस पास और लोग भी एकत्रित हो गये। लोगो ने पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देख कर युवक ने भागने का प्रयास किया पर पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया|
विज्ञापन
एसओ बीके राय ने बताया पीड़ित महिला के बेटे की तरफ से तहरीर मिली है। युवक इलेक्टीशियन का काम करता है। पूरे मामले की जाँच की जा रही है।