फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man's dead body found near railway track in malihabad.

मलिहाबाद में युवक की हत्या: लूट के दौरान वारदात की आशंका, रेलवे ट्रैक के किनारे मिला शव

Sat, 12 Mar 2022 11:22 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Mar 2022 11:22 AM IST
सार

युवक देर शाम अपनी वैगनआर कार लेकर मिर्जागंज चौराहा जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला है।

विज्ञापन
A man's dead body found near railway track in malihabad.
मृतक युवक राहुल गौतम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ के मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार शाम घर से निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शनिवार सुबह उसका शव मलिहाबाद के दिलावर नगर में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। युवक की कार और मोबाइल फोन गायब है। इसके चलते लूट के दौरान हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर लूटपाट समेत अन्य पहलुओं पर भी छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


मलिहाबाद इंस्पेक्टर नित्यानंद ने बताया कि नगर पंचायत के मोहल्ला बस्ती धनवंत राय निवासी राहुल गौतम (30) पुत्र लालता गौतम ब्लॉक में ठेकेदारी करता था। शुक्रवार देर शाम वह अपनी वैगनआर कार लेकर मिर्जागंज चौराहा जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक राहुल घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन किया मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। अनहोनी की आशंका में परिजनों ने राहुल की तलाश शुरू की मगर कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


शनिवार सुबह दिलावर नगर रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो मृतक के कपड़ों में आधार कार्ड मिला। इससे उसकी शिनाख्त राहुल गौतम के रूप में हुई। पुलिस ने राहुल के परिजनों को सूचना दी तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। आशंका है कि गला दबाकर हत्या करने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। राहुल की कार और मोबाइल फोन नहीं मिलने से परिजनों ने लूटपाट के दौरान हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से छानबीन की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लूटपाट समेत अन्य पहलुओं पर छानबीन की जा रही है। वहीं, राहुल की मौत से रेशमा समेत परिवार के अन्य लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। राहुल की दो मासूम बेटियां अर्तिका व अवनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed