फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man raped a boy and kill him.

भांग के नशे में था वो, गंदा काम करके मार दिया बच्चे को

Mon, 08 Dec 2014 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Mon, 08 Dec 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
a man raped a boy and kill him.

रामनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बालक के साथ कुकर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। बालक का शव सुबह अरहर के खेत में पाया गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार थाना रामनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी 8 वर्षीय बालक गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। वह शनिवार को जब स्कूल से लौट रहा था तो उसे रास्ते में गांव निवासी नितिन मिला, और अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


उसके बाद नितिन ने उसके साथ भांग खाई और बालक के साथ कुकर्म कर उसकी हत्या करने के बाद शव खेत में फेंक कर घर आ गया। शाम तक जब बालक घर नहीं लौटा तो उसके परिवारीजनों ने खोजबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने बालक को नितिन के साथ देखे जाने की जानकारी दी। इस पर परिवारीजन ग्रामीणों के साथ नितिन के घर पहुंच गए। जहां उसके द्वारा गोलमोल जवाब देने पर ग्रामीण भड़क गए और उसकी जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

मारने से पहले खिलाया मिठाई और समोसा

a man raped a boy and kill him.

पुलिस पूछताछ में रविवार सुबह नितिन ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बालक का शव बुढ़वल शुगर के बाहर अरहर के खेत में पड़े होने की जानकारी दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

एसओ पंकज कुमार सिंह का कहना है कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी नितिन के खिलाफ कुकर्म व हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर की गई है। आरोपी नितिन ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह शनिवार को बालक को अपने साथ लेकर गया था।

दोनों ने पहले भांग खाई फिर गांव के बाहर चौराहे पर एक दुकान पर पहुंचकर मिठाई व समोसा खाया। आरोपी ने बताया है कि घर आकर भांग के नशे में उसने बालक के साथ कुकर्म किया। इसके बाद बालक को लेकर आरोपी पास ही एक सड़क निर्माण प्लांट पर गया था।

आरोपी का कहना है कि बालक ने कहा कि वहां पर उसके मामा काम करते है इसलिए ले गया था। वहां मामा नहीं मिले तो वापस आते समय बुढ़वल शुगर मिल के बाहर अरहर के खेत में उसने बालक के साथ फिर कुकर्म किया और इसी दौरान नशे में उसकी हत्या भी कर दी। बालक का शव खून से लथपथ मिला है। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed