{"_id":"6051ee3c9089867009489928","slug":"a-man-murdered-in-jaidpur-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: खेत में पानी लगाने के विवाद पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: खेत में पानी लगाने के विवाद पर बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
Wed, 17 Mar 2021 05:25 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Mar 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के डेहवा गांव में बुधवार की सुबह 6 बजे बोरिंग पर इंजन बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सत्रोहन सैनी (70) की बोरिंग पर पड़ोस के बोजा गांव के ही महादेव अपना इंजन बांध कर पानी से सिंचाई करना चाहते थे।
विज्ञापन
अपनी खुद की बोरिंग होने के कारण शत्रोहन सैनी ने विरोध किया। इसी बात को लेकर महादेव व उनके लड़कों ने सत्रोहन सैनी को पीट-पीटकर मार डाला।
किसान की मारपीट में मौत की सूचना के बाद मौके पर जैदपुर पुलिस बल के साथ क्षेत्रीय अधिकारी सदर भी पहुंचे हैं। घटना के बाद गांव में तनाव जैसी स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन