फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man murdered his wife in jaisinghpur kotwali in Sultanpur.

Sultanpur: कभी अपना गला रेतने वाले पति ने सो रही पत्नी पर लोहे की रॉड से कर दिया हमला, मौत

Tue, 24 May 2022 05:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज़ एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 24 May 2022 05:52 PM IST
सार

परदेश से लौटे पति ने अपनी सो रही पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। वह आठ वर्ष पूर्व गुजरात के सूरत शहर में अपने बहनोई की हत्या के आरोप में तीन साल तक जेल की सजा भी काट चुका था।

विज्ञापन
A man murdered his wife in jaisinghpur kotwali in Sultanpur.
घटना के बाद शोकाकुल परिजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बझना गांव में परदेस से लौटे पति ने पत्नी को लोहे के रॉड से मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बझना गांव निवासी गंगाराम पाल (40) उर्फ छोटे सोमवार की शाम परदेस से घर लौटा था।

विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उसका पत्नी रीमा (35) से विवाद हो गया। पति व पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद रीमा बच्चों संग बिना भोजन किए सो गई। देर रात गंगाराम ने पत्नी रीमा पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह गंगाराम ने स्वयं इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची जयसिंहपुर पुलिस ने गंगाराम को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना उसके मायके वालों को दी गई है। गंगाराम करीब आठ वर्ष पूर्व गुजरात के सूरत शहर में अपने बहनोई की हत्या के आरोप में तीन साल तक जेल की सजा भी काट चुका है। चार वर्ष पूर्व उसने अपना गला रेतने का प्रयास भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed