{"_id":"60ec1f7bd17a1f69315f87ec","slug":"a-man-murdered-his-wife-and-jumped-in-front-of-a-train-in-gonda","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: पत्नी का गंडासे से गला काटने के बाद ट्रेन के आगे कूदा युवक, हत्या की खबर से बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोंडा: पत्नी का गंडासे से गला काटने के बाद ट्रेन के आगे कूदा युवक, हत्या की खबर से बुजुर्ग को आया हार्ट अटैक
Mon, 12 Jul 2021 05:08 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Jul 2021 05:08 PM IST
सार
गोंडा की इस सनसनीखेज वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे पारिवारिक कलह का मामला बता रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद का दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मझौला धोबिन पुरवा गांव में सोमवार को एक युवक ने अपनी पत्नी की गंडासे से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी और फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूद गया।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से हत्या के आरोपी पति की भी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हत्या की सूचना जब मृतका के मायके पहुंची तो वहां उसके बुजुर्ग बाबा इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस सनसनीखेज वारदात के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इसे पारिवारिक कलह का मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पत्नी की हत्या कर खुद मौत को गले लगा लेने की यह दर्दनाक वारदात जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के मझौवा धोबिनपुरवा गांव की है जहां सोमवार को सिपाहीलाल नाम के युवक ने अपनी पत्नी माधुरी (32) की गंडासे से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह भागकर गांव के बाहर रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और सामने से आ रही ट्रेन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से सिपाहीलाल की भी दर्दनाक मौत हो गई। पति पत्नी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
माधुरी की हत्या की खबर जब उसके मायके पहुंची तो उसके बुजुर्ग बाबा इस सदमे के बर्दाश्त नहीं कर सके और हार्ट अटैक से उनकी भी मौत हो गई। पुलिस हत्यारोपी मृतक पति को मानसिक रूप से बीमार बता रही है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज मुन्ना उपाध्याय का कहना है युवक मानसिक रूप से बीमार था और पारिवारिक कलह के चलते यह घटना हुई है फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार्रवाई में जुट गई है।