फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man kills his daughter due to her job.

नहीं पसंद था बेटी का जॉब करना, की हत्या!

Fri, 14 Nov 2014 10:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बलरामपुर Updated Fri, 14 Nov 2014 10:07 AM IST
विज्ञापन
A man kills his daughter due to her job.

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में बेटी के ननिहाल में रहकर नर्स का काम करने से नाराज पिता ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामी की तहरीर पर पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


रेहरा बाजार थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्र ने गुरुवार को बताया कि ग्राम पठानपुरवा थाना धानेपुर जनपद गोंडा निवासी जुम्मन की पहली पत्नी की बेटी रिजवाना रज्जबपुरवा में अपनी मामी बन्नो के साथ रहती थी और उतरौला नगर स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स का काम करती थी।
विज्ञापन


जुम्मन रोजगार के सिलसिले में पूना रहता है। उसको बेटी रिजवाना द्वारा किया जा रहा नर्स का काम पसंद नहीं था। दो महीने पहले जुम्मन पूना से घर आया था और बेटी पर लगातार काम छोड़ने और अपने साथ चलने का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाप ने पहले भी दी थी धमकी

A man kills his daughter due to her job.

उसने बेटी को धमकी भी दी थी कि यदि उसने नर्स का काम नहीं छोड़ा तो वह उसे जान से मार देगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार शाम अस्पताल से घर जाते समय जुम्मन ने बेटी रिजवाना की रज्जबपुरवा गांव के निकट रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

रिजवाना की मामी बन्नो की तहरीर पर जुम्मन के खिलाफ बेटी की हत्या का केस दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed