फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man beats his mother till death.

हैवान बना बेटा, मां को डंडे से पीटकर मार डाला

Sat, 05 Sep 2015 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 05 Sep 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
A man beats his mother till death.

निगोहां के गांव अहमदपुर खालसा में बृहस्पतिवार रात झगड़ा करके घर लौटे नशे में धुत युवक ने मां से शराब के लिए पैसे मांगे। बुजुर्ग महिला ने इन्कार करने के साथ उसे समझाने की कोशिश की।

विज्ञापन


इस पर बेटे ने उसे लाठी से पीटकर मार डाला। बीचबचाव करने दौड़े पिता को भी पीटा और भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू की है।

एसओ निगोहां ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि अहमदपुर खालसा निवासी आशीष रावत उर्फ टोपीलाल ने बृहस्पतिवार रात शराब पी और नशे में धुत होकर गांव के ही राजू नाम के युवक से झगड़ा किया। इसके बाद रात नौ बजे घर लौटा।
विज्ञापन


मां गुलाबा (55) से शराब के लिए पैसे मांगे। गुलाबा ने पैसे देने से इन्कार करने के साथ उसे समझाने की कोशिश की। इस पर आशीष भड़क उठा। उसने गालीगलौज के साथ बांस का डंडा उठाया और गुलाबा को पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों को देख भाग निकला

A man beats his mother till death.

गुलाबा की चीख सुनकर पति गोकुल रावत बीचबचाव करने दौड़ा। नशे में धुत बेटे ने उसकी भी पिटाई की। आसपास के लोगों को आते देख भाग निकला।

गोकुल ने छोटी बेटी केतकी की मदद से गुलाबा का इलाज किया। बेटे की पिटाई से बेहोश पड़ी गुलाबा की शुक्रवार सुबह पांच बजे मौत हो गई।

गोकुल ने इकलौते बेटे आशीष के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ आशीष की तलाश शुरू की है। गोकुल ने बताया कि आशीष के अलावा उसकी तीन बेटियां राजकुमारी, सीमा व केतकी हैं।

साल भर पहले आशीष की शादी रुचि से हुई थी। बेटे को काफी समय से नशे की लत है। वह शराब पीने के साथ भांग व नशे की गोलियां भी खाता है। पैसों के लिए अक्सर झगड़ता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed