फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl raped in Jankipuram in Lucknow.

दो हत्याओं के बाद लखनऊ में एक और बड़ी वारदात!

Thu, 12 Feb 2015 01:17 AM IST
हेमंत पाण्डेय/अमर उजाला, लखनऊ
हेमंत पाण्डेय/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Feb 2015 01:17 AM IST
विज्ञापन
A girl raped in Jankipuram in Lucknow.

जानकीपुरम निवासी युवक ने लिफ्ट देने के बहाने युवती को बाइक पर बैठाया और घर ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा। किसी तरह चंगुल से बचकर निकली युवती जानकीपुरम थाने पहुंची।

विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई की जगह उसे फटकार कर भगा दिया। कई दिन तक थानों का चक्कर लगाने के बाद पीड़ित बुधवार को एसएसपी के पास पहुंची। इसके बाद जानकीपुरम पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


बाराबंकी के रसूलपुर निवासी युवती गोमतीनगर स्थित निजी अस्पताल में काम करती है। पीड़िता के अनुसार करीब तीन महीने पहले जानकीपुरम के रानीखेड़ा में रहने वाले लवकुश लोधी से परिचय हुआ। बातचीत बढ़ने पर लव शादी का झांसा देकर युवती का विश्वास जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनमानी करने के बाद शादी से किया इनकार

A girl raped in Jankipuram in Lucknow.

आरोप है कि करीब दस दिन पहले ड्यूटी खत्म होने के बाद बस पकड़ने के लिए पॉलीटेक्निक चौराहे की तरफ जा रही थी। इसी दौरान लव मिल गया और चौराहे पर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। इसके बाद बातों में फंसाकर अपने घर ले गया और बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। तीन दिन तक मनमानी करने के बाद शादी के लिए कहने पर इन्कार कर दिया।

सब कुछ गंवा चुकी युवती किसी तरह घर से निकलकर जानकीपुरम थाने पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मामला गोमतीनगर थाने का बताकर उसे टरका दिया। गोमतीनगर थाने पहुंचने पर जानकीपुरम थाने का रास्ता दिखा दिया गया।

कई दिनों तक दोनों थानों का चक्कर लगाने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज न होने पर पीड़िता एसएसपी के पास पहुंची। मामले की जानकारी पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि देर रात तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed