{"_id":"51e6b3c78f2374d213cae7dc74853c1f","slug":"a-boy-brutally-killed-innocent-boy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः लड़के का पैर घोड़े से बांधकर दौड़ाया घोड़ा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपीः लड़के का पैर घोड़े से बांधकर दौड़ाया घोड़ा, मौत
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूलाबाद के रजपुर्वा गांव में खेत से चारा लेने गए एक किशोर के पैर में एक युवक ने रस्सी बांधकर उसका दूसरा सिरा घोड़े की कमर से बांध दिया।
विज्ञापन
इसके बाद घोड़े को दौड़ा दिया। घोड़ा दौड़ता रहा और किशोर घिसटता रहा, चीखता रहा। ग्रामीणों ने घोड़े को पकड़कर किशोर को छुड़ाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
आरोपी फरार है। गांव निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को उसका पुत्र आकाश (13) छोटे भाई मोहित (8) के साथ चारा लेने कंधिया गया था।
वहां गांव का मदारी अपने घोड़े को घास चरा रहा था। मदारी ने आकाश के पैर में रस्सी बांधकर उसका दूसरा सिरा घोड़े की पीठ से बांधकर घोड़े को दौड़ा दिया।
घोड़े के साथ घिसटते आकाश को देखकर मोहित गांव की ओर भागा। आकाश की चीखें सुनकर ग्रामीणों ने घोड़े को पकड़ा। तब तक आकाश की मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन