फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hubby killed wife, hangs self

पत्नी की हत्या कर खुद फंदे पर लटका

Thu, 25 Jul 2013 10:06 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 25 Jul 2013 10:06 AM IST
विज्ञापन
hubby killed wife, hangs self

क्रोध और आपसी समझदारी के अभाव में लोग क्या कर गुजरते हैं, इसका उन्हें खुद भी एहसास नहीं होता। पीछे छोड़ जाते हैं अपनों को दुखद यादों के साथ जीने के लिए। पारा के राजनगर मोहल्ले में बुधवार की घटना इसकी बानगी है।

विज्ञापन


परचून व्यवसायी प्रकाश चंद्र गौतम (42) के सिर पर बुधवार को हैवानियत सवार हुई और उसने पहले पत्नी रामदेवी (40) को गोली मारी और खुद फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


पुलिस ने अलग-अलग कमरे से दोनों की लाश कब्जे में ली और छानबीन शुरू की। पत्नी के सिर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने मृतका के पास से खून से सनी एक मुंगरी भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा कि शोर बाहर न जाए इसलिए व्यवसायी ने पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। पुलिस की मानें तो व्यवसायी के बेटे का इंजीनियरिंग में एडमिशन हो गया था।

उसकी फीस जमा करने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे। पत्नी जल्दी मकान बेचने की जिद कर रही थी। जबकि, व्यवसायी अच्छे रेट मिलने का इंतजार कर रहा था। इसे लेकर दोनों का विवाद चल रहा था।

मूलरूप से हरदोई के संडीला निवासी प्रकाश चंद गौतम ग्यारह साल से पत्नी रामदेवी, बेटे अभिषेक, अमर व बेटी नैन्सी के साथ पारा के राजनगर मोहल्ले में अपने मकान में रह रहे थे।

प्रकाश के पिता कालीचरन स्वास्थ्य विभाग से रिटायर्ड पर्यवेक्षक हैं। प्रकाश मोहान रोड काकोरी मोड़ पर परचून की दुकान चलाता था। प्रकाश का भाई रमेश चंद्र गांव में खेती किसानी करता है।

पुलिस के मुताबिक, प्रकाश के बेटे अभिषेक का एडमिशन मोतीलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक कंप्यूटर साइंस में हो गया है। मगर, प्रकाश के पास उसकी फीस जमा करने को पैसे नहीं है जिस पर पति-पत्नी ने मकान बेचकर फीस जमा करने का फैसला लिया था।

मगर, प्रकाश को अच्छे खरीददार नहीं मिल रहे हैं। रामदेवी जल्द मकान बेचने की जिद कर रही थी, जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था। बुधवार को गांव से प्रकाश के पिता कालीचरन आए।

उन्हें किसी काम से आलमनगर जाना था। अभिषेक ने सुबह आठ बजे बाबा को आलमनगर छोड़ा। फिर, अभिषेक जीबीटीयू जाने के लिए निकल रहा था।

उसी समय उसकी बहन नैन्सी नाना के घर बाजारखाला के भरतपुरी जाने की जिद करने लगी। अमर को स्कूल भेजकर अभिषेक बहन को लेकर दस बजे नाना के घर के लिए निकला और वहीं से कॉलेज चला गया। दोपहर तीन बजे अभिषेक कॉलेज से लौटते वक्त बहन को लेने नानी के घर गया।

मगर, वह आने को तैयार नहीं हुई, जिससे अभिषेक घर चला आया। घर पहुंचने पर अभिषेक के मकान के मेनगेट पर ताला लटक रहा था। अमर बाहर खड़ा था। अभिषेक ने अमर को मेनगेट फंदाकर अंदर भेजा। अमर ने बरामदे से चाबी उठाकर मेनगेट खोला।


कमरे का दरवाजा खुला था। दोनों कमरे में घुसे तो फर्श पर खून से सनी मां की लाश देखकर उनके होश उड़ गए। मां रामदेवी के सिर से खून बह रहा था। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा था। अभिषेक ने पिता का सेलफोन मिलाया।

दूसरे कमरे में उसकी घंटी बज रही थी। अभिषेक दूसरे कमरे में घुसा तो पिता का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने दोनों की लाश कब्जे में ले लिया।

पुलिस की मानें तो शोर बाहर न जाए इसलिए प्रकाश ने पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed