{"_id":"5cd71578bdec22073f3f11f8","slug":"71557599608-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडा टैक्स वसूलने के विरोध पर युवक को मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुंडा टैक्स वसूलने के विरोध पर युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुंडा टैक्स वसूलने के विरोध पर युवक को मारी गोली
रायबरेली। अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के गांव पूरे रजवंत मजरे खानापुर चपरा में बिजली मरम्मत के नाम पर गुंडा टैक्स वसूली का विरोध जताने पर युवक को गोली मार दी गई।
घायल युवक को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 10 दिन पूर्व भी युवक पर चाकुओं से हमला हुआ था। मगर शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।
गांव पूरे रजवंत मजरे खानापुर चपरा में बिजली मरम्मत के नाम पर कुछ लोगों द्वारा जबरन गुंडा टैक्स की वसूली की जा रही है। गांव निवासी निवासी बृजेश कुमार विश्वकर्मा (25) पुत्र जगदीश प्रसाद ने 30 अप्रैल को अपने हिस्से की रकम दे दी थी मगर एक मई को उससे फिर पैसे मांगे गए।
विज्ञापन
इसका विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया था। थाने में तहरीर देने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर शनिवार को आरोपियों ने बृजेश के पेट में असलहा सटाकर गोली मार दी।
बृजेश को सीएचसी से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण इलाके में तनाव है। सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक के चचेरे भाई रमेश कुमार की तहरीर पर एक नामजद व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया गया है।