{"_id":"59d91a3c4f1c1bd9798b558b","slug":"61507400252-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप ने कपड़ा व्यवसायी को रौंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप ने कपड़ा व्यवसायी को रौंदा
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप ने कपड़ा व्यवसायी को रौंदा
जहांगीरगंज। स्थानीय हुसैनपुर बाजार में शनिवार देर शाम एक कपड़ा व्यवसायी की पिकअप से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के भौंरागांव निवासी चंद्रभान मौर्य (55) हुसैनपुर चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाते थे। शनिवार देर शाम दुकान बंद कर वह बाइक से घर जा रहे थे। कुछ दूर आगे बढ़ते ही एक बेकाबू पिकअप ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया।
सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष बेचूसिंह यादव ने पिकअप को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत मीरानपुर मोहल्ला निवासी मोहम्मद याकूब (68) शनिवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, टांडा थाना अंतर्गत खासपुर गांव निवासी आलोक मौर्या (21) शुक्रवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अलीगंज थाना अंतर्गत सुलेमपुर गांव निवासी अमरजीत (22) शनिवार सुबह बाइक से टांडा जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी टांडा फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अकबरपुर थाना अंतर्गत रसूलपुर गांव निवासिनी अंकिता (7) शनिवार सुबह स्कूल जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा हंसवर थाना अंतर्गत हरनीडीह गांव निवासी सद्दाम (8) शुक्रवार देर शाम बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह साइकिल से बाजार जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।