{"_id":"5b5628064f1c1b54208b4b9f","slug":"45-lakhs-theft-from-a-businessman-s-home-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई के बिजनेसमैन के घर से 45 लाख रुपये की चोरी, घर खंगाल कर चपत लगा गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई के बिजनेसमैन के घर से 45 लाख रुपये की चोरी, घर खंगाल कर चपत लगा गए चोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ठाकुरगंज में रहने वाले दुबई के ऑटो पार्ट्स कारोबारी मो. सुहैल के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 45 लाख रुपये के जेवर-नकदी समेट लिए। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि सुहैल का घर यहां मोहिनीपुरवा में है। वह दुबई में ऑटो पार्ट्स की दुकान करता है। उसके घर पर पत्नी-बच्चों के अलावा भाई नफीस का परिवार रहता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को नफीस सहित पूरा परिवार इलाहाबाद में बहन के निकाह समारोह में गया था। सोमवार सुबह मकान का दरवाजा खुला देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मकान के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। उन्होंने नफीस को फोन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में नफीस मौके पर आ गए।
विज्ञापन
उसने बताया कि चोरों ने सभी कमरों व अलमारियों के ताले तोड़कर इत्मीनान से तलाशी ली थी। करीब चार लाख नकद और 40 लाख रुपये के जेवर चोर ले गए। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस वारदात में किसी परिचित अथवा करीबी का हाथ होने की आशंका जता रही है। पुलिस का कहना है कि नफीस की लाटूश रोड पर बारबर की शॉप है।
विज्ञापन
अक्सर दुकान के कर्मचारी व अन्य लोग उसके घर आते-जाते थे। उन्हें यह भी पता था कि नफीस पूरे परिवार के साथ मकान पर ताला लगाकर इलाहाबाद गया है। हो सकता है कि वारदात में उनकी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष भूमिका हो। घर आने-जाने वालों की सूची बनाई जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।