{"_id":"5983498d4f1c1b18778b46ea","slug":"201501776269-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से छात्रा व भैंस की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली गिरने से छात्रा व भैंस की मौत
Updated Thu, 03 Aug 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज (बहराइच)। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से गुरुवार दोपहर बाद एक छात्रा व भैंस की मौत हो गई। परिवारीजनों ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया है। घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में रहे।
नेपाल सीमा से सटे इलाके में गुरुवार को दोपहर बाद अचानक बादल उमड़-घुमड़ आए। गरज-चमक के साथ भारी बरसात हुई। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट के बीच ही रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम कैलाशपुर झूमन गांव में पेशकार वर्मा के घर बिजली भी गिरी। उस समय पेशकार की पुत्री रीता देवी (15) खपरैल मकान में अंदर घर का काम निपटा रही थी। बिजली गिरने से मौके पर ही रीता की मौत हो गई। सूचना मिलने पर लेखपाल मौके पर पहुंचे। लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गौरतलब हो कि रीता गांव के ही स्कूल में कक्षा नौ की छात्रा थी। उधर क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर निवासी राजेश त्रिपाठी की भैंस गुरुवार दोपहर में घर के बाहर बंधी थी। अचानक बिजली गिरने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में भी तहसील को सूचना दी गई है।