फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दस घंटे में दो शव मिलने से सनसनी

दस घंटे में दो शव मिलने से सनसनी

Wed, 15 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
दस घंटे में दो शव मिलने से सनसनी
बहराइच। शहर में अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों की हत्या कर शव फेंक दिया गया। सिविल लाइंस क्षेत्र में मरणासन्न हालत में मिले युवक ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। वहीं सूफीपुरा इलाके में बुधवार की सुबह नाले के निकट युवक का शव मिला। यह युवक रात से घर से लापता था। परिवारीजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या की बात कही है। परिवारीजन का आरोप है कि हमलावरों ने पहचान छिपाने के लिए युवकों के सिर पर बुरी तरह से वार किए हैं। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दस घंटे के अंदर दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है।
विज्ञापन

रामगांव थाना अंतर्गत दोंदिनपुरवा गांव निवासी पैकराम (35) पुत्र भुलई की पत्नी गुड़िया दो दिन पूर्व हादसे में घायल हो गई थी। उसका तीन माह का पुत्र भी जख्मी हुआ था। मां-बेटे दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पति पैकराम देखभाल कर रहा था। मंगलवार रात को वह पत्नी के लिए खाना लाने घर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह करीब दस बजे उसका शव कोतवाली देहात अंतर्गत सूफीपुरा मोहल्ले में नाले के निकट मिला। सिर पर गहरे जख्म थे। मृतक के परिवारीजनों का कहना है कि कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही थी। उन सभी ने पैकराम की पीटकर हत्या की है। परिवारीजनों की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है। उधर कोतवाली नगर अंतर्गत सिविल लाइंस क्षेत्र में जिला अस्पताल के निकट रात करीब 12:00 बजे एक युवक मरणासन्न हालत में मिला। उस पर भी कुछ लोगों ने हमला किया। राहगीरों की सूचना पर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती किया। लेकिन इलाज शुरू होते ही उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमलावर युवक को लहूलुहान कर चंपत हो गए। अस्पताल में मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मधुप नारायण मिश्रा व कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक एसएन तिवारी का कहना है कि मामला संदिग्ध है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

करंट लगने से पूर्व प्रधान की मौत
सुजौली। सुजौली थाना अंतर्गत बाजपुर बनकटी गांव निवासी पूर्व प्रधान सुरेंद्र कुमार (55) पुत्र शिवबालक को बुधवार सुबह घरेलू कार्य से मिहींपुरवा बाजार आना था। नौ बजे के आसपास वह स्नान कर तैयार हुए। चलते समय में कमरे में रखी टीवी के निकट बीड़ी और दियासलाई उठाने लगे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। मौके पर ही पूर्व प्रधान ने दम तोड़ दिया। इससे घर में कोहराम मच गया। गांव के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना देने के बाद परिवारीजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed