{"_id":"5d0d37d98ebc3e7f172f9910","slug":"15611473388-lucknow-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्ट्रेलिया का लगेज बुक करने के नाम पर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आस्ट्रेलिया का लगेज बुक करने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया का लगेज बुक करने के नाम पर खाते से रुपये उड़ाए
-मानकनगर में रिश्तेदार की शादी में आया था आस्ट्रेलिया का युवक
-एयर इंडिया के कस्टमर केयर नंबर पर लगेज के लिए की थी कॉल
-ठगों ने खाते की जानकारी लेकर उड़ा दिए 28500 रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। मानकनगर थाना में आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स निवासी राहुल टंडन के लगेज की बुकिंग के नाम पर उसके रिश्तेदार के खाते से 28500 रुपये उड़ा दिए। राहुल की तरफ से सिंगारनगर आलमबाग निवासी रिश्तेदार देवेंद्र कुमार धवन ने एफआईआर दर्ज करा दी है। साइबर सेल की मदद से पुलिस जांच कर रही है।
इंस्पेक्टर योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि देवेंद्र के बेटे की 18 मई को शादी थी जिसमें राहुल टंडन भी शामिल हुए थे। वापसी के वक्त राहुल के पास काफी सामान हो गया था। उन्होंने लगेज के किराए के बारे में जानकारी लेने के लिए एयर इंडिया के कस्टमर केयर नंबर 07608968314 नंबर पर संपर्क किया। उक्त नंबर राहुल ने गूगल से लिया था। देवेंद्र ने बताया कि ठगों ने राहुल को दूसरा मोबाइल नंबर 9004676782 देते हुए उस पर संपर्क करने को कहा। उक्त नंबर पर किसी दिनेश शर्मा नाम के ठग ने बातचीत करते हुए बुकिंग के भुगतान के लिए भारत के किसी बैंक का खाता नंबर मांगा। उन्होंने शादी मे आए एक अन्य रिश्तेदार सहारनपुर निवासी मयंक मेहता का भारतीय स्टेट बैंक का खाता नंबर दे दिया। लगेज के किराए के रूप में उनसे 840 रुपये जमा करने को कहा गया। देवेंद्र का कहना है कि ठग ने रुपये जमा करने के लिए मयंक के मोबाइल नंबर पर एक पासवर्ड भेजने की बात कही। उसने कहा कि पासवर्ड बताने पर लगेज की बुकिंग कन्फर्म कर दी जाएगी। मयंक ने जैसे ही पासवर्ड बताया, उसके खाते से 28500 रुपये निकल गए।