{"_id":"5d0d37d38ebc3e7e9e372309","slug":"156114733117-lucknow-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम रोड पर तड़तड़ाई गोलियां, दहशत, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जल निगम रोड पर तड़तड़ाई गोलियां, दहशत, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
जल निगम रोड पर चार राउंड फायरिंग से दहशत, दो गिरफ्तार
दो प्रॉपर्टी डीलरों में वर्चस्व को लेकर हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ।
ठाकुरगंज की जल निगम रोड पर शुक्रवार शाम दो प्रॉपर्टी डीलर वर्चस्व को लेकर भिड़ गए। दोनों ओर से पहले लात-घूंसे चले। इसके बाद चार राउंड फायरिंग हुई। इसकी आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी व दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज नीरज ओझा के मुताबिक तोपखाना निवासी पीयूषपाल और रितिक प्रापर्टी डीलिंग करते हैं। दोनों के बीच एक जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। शुक्रवार शाम को दोनों पक्ष समझौता करने के लिए जल निगम रोड के पास एक ऑफि स में बैठक कर रहे थे। बातचीत का नतीजा न निकलने पर पीयूष और रितिक कार्यालय से बाहर निकल आए। इसके बाद बीच सड़क पर रितिक और पीयूष के साथ आए लोग एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक रितिक की ओर से आए युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पीयूष की तरफ से भी गोलियां चलाई गई। करीब चार राउंड फ ायरिंग से दहशत का माहौल बन गया। बालागंज चौराहे पर चेकिंग कर रहे इंस्पेक्टर नीरज ओझा विवाद की खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि रितिक के पक्ष से आए फजलुर्रहमान और कामिल को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पीयूष की तरफ से मुकदमा दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।