फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दोस्त ने की थी घर में अकेली बीबीडी छात्रा की हत्या

दोस्त ने की थी घर में अकेली बीबीडी छात्रा की हत्या

Thu, 13 Jun 2019 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
दोस्त ने की थी घर में अकेली बीबीडी छात्रा की हत्या
सचिवालयकर्मी ने की थी घर में अकेली बीडीएस छात्रा की हत्या
विज्ञापन

सिर पर डंडा मारने के बाद मुंह दबाया, फांसी का रूप देने को पंखे से कसा फंदा
व्हॉट्सएप पर चैटिंग करके घर पहुंचा, रात भर साथ रहे, सुबह हत्या करके फरार
हड़बड़ाहट में प्रकाश के दोनों मोबाइल छूट गए थे कमरे में
लखनऊ। कैंट इलाके में बीडीएस छात्रा प्रिया सिंह को उसके दोस्त प्रकाश चंद्र आर्य ने मौत के घाट उतारा था। प्रकाश चंद्र आर्य सचिवालय में चतुथ श्रेणी कर्मचारी था। दोनों में सोमवार देर शाम व्हॉट्सएप पर चैटिंग हुई और मंगलवार सुबह तक साथ रहे। इसके बाद प्रकाश ने प्रिया के सिर पर डंडे से वार किया और मुंह दबाकर हत्या की। खुदकुशी का रूप देने के इरादे से पंखे से फंदा कसा, लेकिन प्रिया को लटकाने में नाकाम रहा। शव को तख्त पर लिटाया और कमरा बाहर से बंद करके फरार हो गया। हड़बड़ाहट में प्रकाश के दोनों मोबाइल फोन प्रिया के कमरे में ही छूट गए थे।
क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय ने बताया कि विद्यानगर मलाक रोड निलमथा निवासी प्रिया सिंह (25) की संदिग्ध हालात में मौत की पड़ताल में बुधवार को खास जानकारी हाथ लगी। पोस्टमार्टम में डॉक्टरों ने सिर के बाएं हिस्से पर ठोस वस्तु से वार के कारण मौत की पुष्टि की। इसके अलावा प्रिया का मुंह भी दबाया गया था। पड़ताल में खुलासा हुआ कि कमरे में मिले पांच मोबाइल फोन में से दो दुर्गापुरी कॉलोनी निवासी प्रकाश चंद्र आर्या के थे। कॉल डिटेल खंगालने पर प्रिया व प्रकाश के बीच चैटिंग की पुष्टि हुई। प्रकाश ने व्हॉट्सएप पर मेसेज करके पूछा कि कहां हो और प्रिया ने उसे जवाब दिया था। प्रकाश चंद्र का लोकेशन सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह 7:15 बजे तक प्रिया के घर पर था। माना जा रहा है कि दोनों लोग रातभर साथ में रहे और सुबह किसी बात को लेकर विवाद में प्रकाश चंद्र ने मोबाइल फोन तोड़ा। प्रिया की हत्या की। खुदकुशी का रूप देने के इरादे से पंखे से फंदा कसा। प्रिया को फंदे पर लटकाने में नाकाम रहने पर उसे तख्त पर लिटाकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पिता ने दर्ज कराई नामजद रिपोर्ट
प्रभारी निरीक्षक रंजना सचान ने बताया कि बेटी की मौत की खबर पर बिहार से पहुंचे प्रकाश कुमार सिंह ने प्रकाश चंद्र आर्या पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। एक कंपनी मेें सिविल इंजीनियर प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि बेटी की मौत से पत्नी रेनू की हालत काफी खराब हो गई थी। होश आने पर बताया कि प्रिया ने प्रकाश चंद्र नामक युवक द्वारा रास्ते में छेड़खानी की शिकायत की थी। उन्होंने सामाजिक प्रतिष्ठा बचाने के लिए प्रिया को खुद बचकर चलने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या आरोपी की गुमशुदगी
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि विद्यानगर निवासी प्रिया के फूफा संजय कुमार की तरफ से बुधवार दोपहर 12:58 बजे सूचना दर्ज करके पड़ताल शुरू की गई थी। इस बीच शाम 7:29 बजे प्रकाश चंद्र आर्या के परिवारीजन की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की गई। इसमें कहा गया कि प्रकाश चंद्र मंगलवार देर शाम घर से निकला था। रातभर न लौटने से परेशान परिवारीजन ने तलाश शुरू की। कुछ पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी। चंद घंटे बाद इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से पता चला कि प्रिया के घर से मिले पांच मोबाइल फोन में दो प्रकाश चंद्र आर्या के थे।

दिल्ली के एटीएम से निकाली रकम
प्रिया की हत्या में प्रकाश चंद्र आर्या के नामजद होते ही पुलिस टीम ने उसके परिवारीजनों से तहकीकात की। दोनों मोबाइल फोन प्रिया के घर पर छूट जाने के कारण उसका लोकेशन ट्रेस करने में दिक्कत आ रही थी। पुलिस ने प्रकाश के बैंक खाते के बारे में छानबीन की। उसके द्वारा दिल्ली के एक एटीएम बूथ से रुपये निकाले जाने की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस की एक टीम प्रकाश चंद्र की तलाश में दिल्ली रवाना की गई है। परिवार के लोगों पर भी नजर है।

विसरा-स्लाइड सुरक्षित
डॉक्टरों के पैनल ने प्रिया के शव का पोस्टमार्टम किया। सिर पर बाएं तरफ ठोस वस्तु से वार के कारण कोमा में जाने और मुंह दबाने की पुष्टि की। आमाशय में कम मात्रा में पदार्थ था। नशा या विषाक्त पदार्थ की आशंका के चलते विसरा सुरक्षित किया। यौन अपराध की जाहिरा तौर पर पुष्टि न होने पर स्लाइड व स्वाब परीक्षण के लिए सुरक्षित किया गया है।


हत्थे चढ़ने पर खुलेगा फंदे का राज
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रकाश चंद्र आर्या के हत्थे चढ़ने पर प्रिया की हत्या की वजह और पंखे से कसे दुपट्टे-गमछे के फंदे का राज उजागर होगा। कॉल डिटेल व चैटिंग खंगालने पर दोनों में दोस्ती और सोमवार शाम आठ बजे से मंगलवार सुबह 7:15 बजे तक साथ रहने की पुष्टि हुई। पड़ोस में रहने वाले प्रिया के फूफा संजय कुमार ने मंगलवार सुबह सात बजे के आसपास उसे कॉल की थी। अंदेशा है कि उस दौरान प्रकाश चंद्र प्रिया के कमरे में पंखे से फंदा कस रहा होगा। कॉल रिसीव न होने पर फूफा के आ जाने के डर से आननफानन में कमरा बाहर से बंद करके फरार हुआ। प्रिया की हत्या के बाद प्रकाश चंद्र द्वारा खुदकुशी के इरादे से फंदा कसने के सवाल पर क्षेत्राधिकारी ने कहा कि उससे पूछताछ में स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed