फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   उपनिरीक्षक पत्नी व साली को पीटने वाला समीक्षा अधिकारी हिरासत में

उपनिरीक्षक पत्नी व साली को पीटने वाला समीक्षा अधिकारी हिरासत में

Mon, 10 Jun 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
उपनिरीक्षक पत्नी व साली को पीटने वाला समीक्षा अधिकारी हिरासत में
दरोगा पत्नी व साली को पीटा, समीक्षा अधिकारी हिरासत में
विज्ञापन

पति सचिवालय में तो पत्नी 32वीं वाहिनी पीएसी में है तैनात
लखनऊ। सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित पीएसी 32वीं वाहिनी परिसर में रहने वाली उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह की उनके पति शिवराज सिंह ने मामूली बात पर पिटाई कर दी। बीच बचाव में साली पर भी हमला कर दिया। साली ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पति सचिवालय में समीक्षा अधिकारी है।

प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह के मुताबिक, सरोजनीनगर के कानपुर रोड स्थित 32 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में उपनिरीक्षक प्रियंका सिंह रहती हैं। उनकी छोटी बहन नीलम भी साथ ही रहती है। नीलम के मुताबिक, रविवार सुबह शिवराज सिंह किसी बात को लेकर प्रियंका को पीट रहा था। यह देख नीलम बीच बचाव को आगे बढ़ी तो आरोपी ने उस पर भी हमला कर दिया। नीलम का आरोप है कि शिवराज ने उनके साथ बदसुलूकी की। वारदात से सहमी नीलम ने आनन-फानन पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी शिवराज सिंह को हिरासत में ले लिया है। वहीं, नीलम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed