फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   फर्जीवाड़े में शिवानी हॉस्पिटल के मालिक गये जेल

फर्जीवाड़े में शिवानी हॉस्पिटल के मालिक गये जेल

Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़े में शिवानी हॉस्पिटल के मालिक गये जेल
बैंक से फर्जीवाड़े में शिवानी हॉस्पिटल का निदेशक गिरफ्तार, जेल
विज्ञापन

फर्जी पैन कार्ड लगा बैंक ऑफ बड़ौदा की दो शाखाओं से कराया था 20 लाख का लोन
गोमती नगर शाखा से भी लोन के लिए तैयार कर लिया था तीसरा पैनकार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। फर्जीवाड़ा कर बैंक से 20 लाख रुपये लोन लेकर हड़पने के आरोपी शिवानी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शशी मोहन को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बैंक ऑफ बड़ौदा के निशातगंज शाखा प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी को जानकीपुरम स्थित हॉस्पिटल से दबोच लिया।

प्रभारी निरीक्षक महानगर अशोक कुमार सिंह के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा के निशातगंज शाखा प्रबंधक ने बताया कि 2013 में मड़ियांव गांव रोड सेक्टर-1 जानकीपुरम निवासी डॉ. शशी मोहन ने लोन के लिए संपर्क किया था। उसने बताया कि वह जानकीपुरम में शिवानी हॉस्पिटल का मालिक है और चिकित्सकीय सामानों के लिए लोन की जरूरत है। डॉ. मोहन ने एक रजिस्ट्री पेपर बतौर जमानत रखे। इसके बदले 15 लाख का लोन पास कर दिया गया। इसके बाद एक भी किस्त न जमा करने पर डॉ. मोहन को नोटिस भेजा, लेकिन मामला सिफर रहा। कुछ दिन बाद जालसाज ने बैंकी की बख्शी का तालाब की शाखा से पांच लाख का लोन करा लिया। जब बैंक प्रबंधक ने दोनों शाखाओं में जमा दस्तावेजों की जांच कराई तो फर्जीवाड़े सामने आया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, डॉ. मोहन ने बैंक को चूना लगाने के लिए दो फर्जी पैन कार्ड बनवाए थे। वहीं, गोमतीनगर शाखा से भी लोन के लिए तीसरा पैनकार्ड तैयार कर रकम हड़पने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed