{"_id":"5cfd6998bdec22071506a22f","slug":"15601115041-lucknow-news180","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार रईसजादे ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कार सवार रईसजादे ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार सवार रईसजादे ने पैदल जा रहे युवक को रौंदा, मौत
बाजारखाला के ऐशबाग पुल के पास हादसा, आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ। बाजारखाला के ऐशबाग पुल के पास तेज रफ्तार कार सवार रईसजादे ने पैदल जा रहे वाहिद अली (30) को रौंद दिय। हादसे में वह कार में फंसकर दूर तक घिसटता चला गया। राहगीरों ने कार को घेर लिया और घायल को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कार सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक बाजारखाला वियजेंद्र सिंह के मुताबिक, शीतलखेड़ा निवासी वारिस अली का इकलौता बेटा वाहिद अली चाय का होटल चलाता था। भांजे रिजवान के मुताबिक, शनिवार रात वाहिद खाना खाने के बाद ऐशबाग पुल के पास टहलने गया था। इस बीच तेज रफ्तार कार सवार भवानीगंज निवासी प्रवेश शर्मा ने वाहिद को पीछे से टक्कर मार दी। राहगीरों के मुताबिक, वाहिद गाड़ी में फंसकर करीब सौ मीटर तक घिसटता चला गया। राहगीरों ने पीछा करके कार को रुकवाया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल वाहिद को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रिजवान का कहना है कि परिवार में मां मुनीरन निशा और दो बहने हैं। वाहिद इकलौता कमाई का जरिया था। लोगों ने उसे बताया कि कार में तीन लोग सवार थे। संभवत: वे लोग शराब के नशे में धुत थे। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कार सवार प्रवेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है।