{"_id":"5cf978c2bdec22077c357ae7","slug":"155985324413-lucknow-news55","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीना, दो मासूम घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीना, दो मासूम घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई रोड स्थित काकोरी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला से पर्स छीन लिया। वारदात के वक्त वह पति और बच्चों के साथ बाइक से घर जा रही थी। छीनाझपटी में बेटा और बेटी बाइक से सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्र के मुताबिक, उन्नाव में औरास थानाक्षेत्र के गागन बचौली निवासी अनुज शर्मा पत्नी निशा, बेटे तन्मय (6) और बेटी दृश्य (2) के साथ आईआईएम रोड पर स्थित मुबारकपुर रिश्तेदारी में आए थे। वह बाइक से परिवार को लेकर गांव जा रहे थे।
अभी हरदोई रोड स्थित काकोरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने निशा का पर्स छीना। निशा ने पर्स सख्ती से पकड़ा था। छीनाझपटी के दौरान बाइक अनियंत्रित होते ही निशा के पास बैठा बेटा तन्मय और गोद से बेटी दृश्य छिटककर गिर गई।
विज्ञापन
दोनों के सिर पर गहरी चोट आई है। इसका फायदा उठाते हुए बदमाश निशा का पर्स छीनकर भाग निकले। राहगीरों की मदद से अनुज ने दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के निजी अस्पताल व पेट्रोल पंप सहित आधा दर्जन भवनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। निशा के मुताबिक, पर्स में मंगलसूत्र, झाला, चेन, मोबाइल फोन, दो हजार नकदी सहित कुछ और जरूरी सामान था।