फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   विवाहिता ने लगाया आग, हालत गंभीर

विवाहिता ने लगाया आग, हालत गंभीर

Wed, 07 Jun 2017 03:03 AM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 03:03 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाया आग, हालत गंभीर
विवाहिता ने लगाई आग, हालत गंभीर
विज्ञापन

टांडा(ब्यूरो)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कश्मीरिया मोहल्ला निवासिनी एक महिला ने पारिवारिक विवाद से ऊबकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गांव निवासिनी शीला देवी 38 पत्नी संग्राम ने सोमवार देर शाम कमरे में गई और वहां खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। चीख पुकार सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। शीला पूरी तरह आग की लपटों से घिरी हुई थी। परिवारीजनों ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। आननफानन में उसे पहले सीएचसी टांडा, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि शीला का आए दिन पति संग्राम से विवाद होता रहता था। सोमवार देर शाम भी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी करने का प्रयास किया। उधर कोतवाल मनोज कुमार पंत ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed