{"_id":"5936f5f74f1c1bcd138b459b","slug":"14967741504-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध धन उगाही के आरोपों की शुरु हुई जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध धन उगाही के आरोपों की शुरु हुई जांच
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध धन उगाही के आरोपों की जांच शुरू
अंबेडकरनगर। संविदाकर्मियों के नवीनीकरण में मनमानी व धन उगाही के आरोपों की जांच शुरू हो गयी है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ जीआर चन्द्रा के विरुद्घ उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बीते दिनों मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी।
इसमें कहा गया था कि विभाग के संविदाकर्मियों का नवीनीकरण करने के लिए जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा लगातार द़ौड़ाया जा रहा है। प्रति संविदाकर्मी 3 हजार रुपए की मांग की जा रही है। कर्मचारी लगातार दौड़ रहे, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। आजिज कर्मचारियों ने बीते दिनों ईमेल के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय में पूरे प्रकरण में शिकायत की थी। वहां मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया गया। राष्ट्रीय कार्यक्रम चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक ने अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण फैजाबाद को मामले में जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया। उनसे एक सप्ताह में जांच कर आख्ता प्रस्तुत करने को कहा गया है। माना जा रहा है कि वे एक दो दिन में ही जिला मुख्यालय पहुंचकर मामले में आवश्यक जांच सुनिश्चित करेंगे।