{"_id":"5936f5df4f1c1be6778b45e5","slug":"14967741264-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचक्कों ने पार किए एक लाख की नगदी व आभूषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उचक्कों ने पार किए एक लाख की नगदी व आभूषण
Updated Wed, 07 Jun 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचक्कों ने पार किए नगदी व आभूषण
जलालपुर व राजेसुल्तानपुरके बाशिंदो के साथ हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
जलालपुर/राजेसुल्तानपुर। दिल्ली व लुधियाना से कमाकर घर लौट रहे जैतपुर व राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के दो लोगों का उचक्कों ने लगभग 50 हजार रुपये नगदी के अलावा लगभग 40 हजार के आभूषण पार कर दिए। बाद में दोनों पीड़ितों ने संबंधित थाने में पहुंचकर केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जैतपुर थाना अन्तर्गत फुलवारी गांव निवासी मनोज कुमार दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता है। सोमवार देर रात वह ट्रेन द्वारा दिल्ली से लखनऊ पहुंचा और वहां से वह बस द्वारा अकबरपुर पहुंचा। मंगलवार सुबह मनोज मैजिक वाहन से जलालपुर गया। जब उसने किराया देने के लिए बैग खोला, तो कपड़े में लिपटा रुपया नदारद था। इससे वह सन्न रह गया। मनोज के अनुसार बैग में 48 हजार रुपये थे, जिसे उचक्कों ने पार कर दिया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
उधर राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार राजेसुल्तानपुर थाना अन्तर्गत फरीदपुर गांव निवासी अनिरुद्ध लुधियाना में नौकरी करता है। सोमवार को वह ट्रेन से आजमगढ़ स्थित ससुराल पहुंचा। यहां से पत्नी को साथ लेकर बस द्वारा राजेसुल्तानपुर थाना अन्तर्गत पदमपुर बाजार आया। यहां से ऑटो रिजर्व कर घर जाने लगा। घर पहुंचकर जब उसने बैग खोला, तो सोने का मंगलसूत्र, सोने का झाला व चांदी की पाजेब समेत लगभग 40 हजार रुपये के आभूषण नदारद थे। पीड़ित ने ऑटो चालक पर आभूषण गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। एसओ संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।