फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी, रेफर

लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी, रेफर

Sat, 03 Jun 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में युवक को गोली मारी, रेफर
लेनदेन के विवाद में युवक को मारी गोली, रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तारुन (फैजाबाद)। तारुन थाना क्षेत्र के जयसिंहमऊ मजरे लोहानी का पूरा में शुक्रवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। गोली युवक के पेट में लगी। इस मामले में घायल युवक के पिता ने अपने ही गांव के ही एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के पीछे लेन-देन का विवाद व नशीली पदार्थों का कारोबार बताया जा रहा है।

बहिरा मजरा जयसिंहमऊ निवासी विवेक सिंह (21) का गांव के ही आकाश सिंह के बीच पैसों के लेन-देन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार रात करीब 10 बजे विवेक को लोहानी का पूरा के निकट गोली मार दी गयी। युवक के कराहने की आवाज सुनकर राहगीरों ने यूपी-100 को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। विवेक के पिता बलराम सिंह ने तारुन थाने में आरोपी आकाश के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि फायरिंग से जुड़े संदिग्ध चार लोगों को उठाया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed